देहरादून।उत्तराखण्ड भारतीय रेडक्रास सोसायटी के राज्य कोषाध्यक्ष, प्रमुख समाज सेवी एवं राज्य निर्माण आन्दोलन के अग्रणी आन्दोलनकारी मोहन सिंह खत्री की माता स्व0 रत्नी देवी की 10वे पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को इंटर कॉलेज गुनियालगांव, देहरादून के ग्राफिक ऐरा मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों द्वारा डॉ0 मुकुल चौहान,डॉ सिद्धि, डॉ० हृदयेश की टीम की देखरेख में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजित किया गया, ग्राम प्रधान चन्द्रोटी गुनियालगांव सारिका ठाकुर ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया।शिविर में 176 स्थानीय महिला, बच्चों एवं बुजुर्गों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवा का लाभ लिया,स्वास्थ्य शिविर में मरीजों को निःशुल्क दवाई, गरीब परिवारों को कम्बल एवं कीचन सेट का वितरण भी किया गया। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का संचालन निर्मल रावत ने किया।
इस अवसर पर भारतीय रेडक्रास सोसायटी देहरादून के कोषाध्यक्ष मोहन खत्री, ग्राम प्रधान भगवंतपुर रेणु नैथानी, राजकीय इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य सुनील जोशी, रितु भारद्वाज, पूर्व प्रधान हुकम सिंह चौहान, आदेश शर्मा, बीरेन्द्र खत्री, महेश शर्मा, डॉ0 मनोरमा, प्रदीप सती, लखपत सिंह चौहान, सुरेश बोरा आदि लोग उपस्थित थे।

