Read Time:1 Minute, 54 Second
चमोली।गोपेश्वर बस स्टेशन पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिला अपराधों में लगातार बढ़ोतरी और अपराधों को रोकने में सरकार की विफलता पर पुतला दहन किया।
वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं तथा मासूमों के साथ बलात्कार और हत्या जैसे जघन्य अपराध बढ़ते जा रहे हैं। अंकिता भंडारी, हेमा नेगी, पिंकी हत्याकांड, चंपावत में नाबालिग से बलात्कार, मंगलौर में सामूहिक दुष्कर्म, श्रीनगर में युवती से बलात्कार का प्रयास, द्वाराहाट में नाबालिग दलित से बलात्कार, देहरादून में महिला से दुष्कर्म, बहादराबाद में मासूम से गैंगरेप व हत्या और रुद्रपुर में नर्स की बलात्कार के बाद हत्या तथा देहरादून आईएसबीटी में युवती के साथ सामूहिक बालात्कार की घटनाएं मानवता को शर्मसार कर रही हैं। महिला अपराधों की घटनाओं में हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड पहले स्थान पर आ गया है। इस दौरान आनंद सिंह पंवार, गोविंद सिंह सजवाण, अरविंद नेगी, ऊषा रावत, लक्ष्मण बिष्ट, मनीष नेगी, सुदर्शन शाह, धीरेंद्र गरोडिया, विक्रम नेगी, विजया कंडारी, अरुणा डंडवासी, देवेंद्र फरस्वान, कुंवर भंडारी, राजेंद्र रावत, भक्त दर्शन बिष्ट, शिवलाल आर्य, मदन खनेड़ा, मौजूद रहे।


