बोले तोगड़िया: राममंदिर के लिए विरोधियों के पूर्वजों ने भी किया है संघर्ष

jantakikhabar
0 0
cropped-AAPNKHABAR-1.jpg
Read Time:1 Minute, 31 Second

गोरखपुर।अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि 500 वर्षों तक हिंदू समाज ने जो संघर्ष किया उसका प्रतिफल आज अयोध्या में दिखाई पड़ रहा है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनकर तैयार है। उन्होंने कहा कि राम सबके हैं, जो राजनीतिक दल विरोध कर रहे हैं उनके भी पूर्वज इसके लिए संघर्ष किए हैं। इसलिए हम सभी को मिलकर उत्सव मनाना चाहिए। 1989 में देश के 8 करोड़ भारतीयों ने सवा रुपए दान में दिया था, जब मंदिर दिखाई नहीं देता था। उसी से पत्थर खरीदा गया था और निर्माण प्रक्रिया शुरू हुई थी।डॉ. तोगड़िया ने कहा कि 22 जनवरी को वह खुद अयोध्या में मौजूद रहेंगे। ट्रस्ट के द्वारा उन्हें निमंत्रण दिया गया है। उन्होंने कहा कि राम मन्दिर बनाने के लिए 25 पीढ़ियों ने संघर्ष किया है। इस पीढ़ी में बिना निमंत्रण लाठी-गोली खाने के लिए आठ लाख कारसेवक अयोध्या आये थे। वह आधुनिक राममंदिर के धर्म योद्धा हैं। उनकी बदौलत राम मन्दिर बन रहा है।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

प्रधानमंत्री ने राज्य की महिलाओं के परिश्रम की सराहना की तथा उनका आभार किया व्यक्त  देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को बागेश्वर में बने ताम्र शिल्प पर आधारित उत्पाद […]

You May Like

Subscribe US Now

Share