हिंदू समाज की एकजुटता से ही राष्ट्र होगा सशक्त – गजेंद्र रावत

jantakikhabar
3 0
Read Time:3 Minute, 46 Second

 

 

विराट हिंदू सम्मेलन में दिया सामाजिक समरसता का  संदेश

 

चमोली।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर निजमुला घाटी के व्यारा गांव में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित कर सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और राष्ट्रवादी मूल्यों को सुदृढ़ करना रहा।

 

सम्मेलन में आरएसएस के मुख्य वक्ता जिला प्रचारक मिथलेश ने कहा कि संगठित हिंदू समाज ही मजबूत और सुरक्षित भारत की नींव रख सकता है। उन्होंने कहा कि समाज की एकता राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है और युवाओं को सेवा, संस्कार व संगठन के भाव से राष्ट्र निर्माण में आगे आना चाहिए।

जिला संयोजक चमोली अतुल शाह ने कहा कि सनातन संस्कृति में नारी को शक्ति और संस्कार का आधार माना गया है। उन्होंने महिलाओं से सांस्कृतिक संरक्षण, सामाजिक जागरूकता और पारिवारिक मूल्यों को सशक्त करने का आह्वान किया।

डीसीबी के  पूर्व चीयर मैन गजेंद्र रावत ने अपने संबोधन में सनातन परंपराओं के संरक्षण और धार्मिक एकता पर जोर देते हुए कहा कि धर्म समाज को मर्यादा, अनुशासन और सद्भाव का मार्ग दिखाता है और हिंदू समाज की एकजुटता से ही राष्ट्र सशक्त होगा।

 

इस अवसर पर व्यारा विकाश भवन से शिव मंदिर होते हुए कार्यक्रम स्थल तक कलश यात्रा निकली गई सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन भी किया गया।कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता सरपंच रघुबीर बिष्ट ने की। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी संगठनों व कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

सम्मेलन में कार्यक्रम के अध्यक्ष तारेंद्र गाड़िया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीपा देवी,ग्राम प्रधान ब्यारा राजेंद्र सिंह ग्राम प्रधान निजमुला पुष्कर लाल ग्राम प्रधान गाड़ी मनोरमा देवी,ग्राम प्रधान सैंजी सुरेन्द्र लाल, ग्राम प्रधान मोली भगत सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य संगीता देवी, पूर्व प्रधान बृज लाल, पूर्व प्रधान सैंजी सुंदर सिंह,पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह फर्स्वाण, भाजपा के मंडल महामंत्री भरत सिंह राणा,विनोद सिंह,बीरेंद्र सिंह,भीम सिंह, बालक सिंह राणा,बादर सिंह, सबर सिंह, देवेन्द्र पंवार,दीपा देवी,रेखा देवी, सीता देवी, मुन्नी चौहान,अनीता देवी आदि लोग शामिल थे।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

थराली ब्लॉक के सोल डुंग्री के शिव मंदिर प्रांगण में वृहद बहुदेशीय शिविर का आयोजन

तहसील थराली प्रखंड के दूरस्थ क्षेत्र पट्टी सोल डुंग्री के शिव मंदिर प्रांगण में वृहद बहुदेशीय शिविर का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित हुआ! शिविर में 25 सरकारी विभागों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं तथा महिला स्वयं सहायता समूहों व स्वायत सहकारिताओ द्वारा स्टालों का प्रदर्शन भी किया […]

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!