जोशीमठ ब्लॉक में 6 महीनों से शो पीस बना  है, कूडा निस्तारण वाहन

jantakikhabar
1 0
cropped-AAPNKHABAR-1.jpg
Read Time:2 Minute, 23 Second
चमोली। चमोली के जोशीमठ ब्लॉक में 6 महीनों से शो पीस बना हुआ है कूडा निस्तारण वाहन, चालक और तेल की व्यवस्था न होने से एक दिन भी नही चला  6 महीनों में सरकारी धन का किस प्रकार से दुरपयोग हो सकता है।सरकार द्वारा ब्लॉक जोशीमठ की 58 ग्राम पंचायतों के कूडा निस्तारण के लिए एक वाहन तो भेज दिया गया।लेकिन 6 महीने बाद भी इस वाहन के संचालन हेतु चालक एवं ईधन की व्यवस्था नही हो सकी है।जिस कारण  यह वाहन ब्लॉक परिसर में पिछले 6 महीने से  खडा है।
पूर्व प्रधान हेलंग प्रदीप भंडारी का कहना हैं कि इस वाहन की कीमत 10 लाख से अधिक है।जोशींमठ के अधिकांश गांवों की आपस में दूरी काफी अधिक है इस लिए एक वाहन भेजकर सभी ग्राम पंचायतों को स्वच्छ रखने की बात कहना मात्र खानापूर्ती और पैंसों का अपव्यय है।
जोशीमठ विकासखंड में लगभग 12 ग्राम पंचायतों सडक से नही जुडी है ऐसे में इन ग्राम पंचायतों का कूडा इस वाहन द्वारा कैसे निस्तारण किया जायेगा ये बडा सवाल है,साथ ही गांव का कूडा कोन एकत्रित कर वाहन में रखेगा यह भी यक्ष प्रश्न बना है।  हरीश परमार प्रमुख क्षेत्र पंचायत का कहना है कि
वाहन बिना मांगे ही जिला प्रशासन ने जोशीमठ भेजा है। जोशीमठ की सभी ग्राम पंचायतें विषम पहाडी परिवेश की हैं, एकमात्र वाहन से सभी ग्राम पंचायतों का कूडा निस्तारित करना संभव नही है। जिला प्रशासन ने वाहन तो जोशीमठ भेज दिया है लेकिन न तो इस वाहन के चालक व तेल का बजट दिया है न इसके रख रखाव का, इस लिए फिलहाल इस वाहन का संचालन शुरू नही हो पाया है।
Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मूल निवास प्रमाणपत्र धारकों को स्थायी निवास प्रमाण पत्र की बाध्यता नहीं

देहरादून। राज्य में मूल निवास प्रमाण पत्र धारकों को स्थाई निवास प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के लिए विभाग अब बाध्य नहीं कर पाएंगे। मुख्यमंत्री व पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में सचिव विनोद सुमन की ओर से आज इस संबंध में आदेश जारी किए हैं कि उक्त आदेशों […]

Subscribe US Now

Share