थराली ब्लॉक के सोल डुंग्री के शिव मंदिर प्रांगण में वृहद बहुदेशीय शिविर का आयोजन

jantakikhabar
0 0
Read Time:4 Minute, 3 Second

तहसील थराली प्रखंड के दूरस्थ क्षेत्र पट्टी सोल डुंग्री के शिव मंदिर प्रांगण में वृहद बहुदेशीय शिविर का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित हुआ! शिविर में 25 सरकारी विभागों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं तथा महिला स्वयं सहायता समूहों व स्वायत सहकारिताओ द्वारा स्टालों का प्रदर्शन भी किया गया! शिविर को संबोधित करते हुए सीनियर सिविल जज सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चमोली पुनीत कुमार ने कहा कि न्याय जनता के अवधारणा को साकार करने के लिए दूरस्थ क्षेत्रों में आम जन को विधिक जागरूकता के साथ ही लोक कल्याणकारी योजनाओं से जुडाव हेतु वृहद बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं ताकि आमजन को योजनाओं से लाभान्वित होने में आ रही समस्याओं का समाधान ग्राम स्तर पर हो सके उन्होंने विभिन्न कानूनों के प्रावधानों से भी रूबरू करवाया! विभिन्न विभागों जैसे स्वास्थ्य विभाग द्वारा 85, समाज कल्याण विभाग द्वारा 01 अटल आवास, 01 वात्सल्य योजना 01 दिव्यांग उपकरण, पशुपालन विभाग द्वारा 05 लाभार्थियों को दवाई वितरण, उप कोषागार थराली द्वारा 20 लाभार्थियों को, राजस्व विभाग द्वारा 35 लाभार्थियों को आवश्यक प्रमाण पत्र, श्रम विभाग द्वारा 20 श्रमिकों का पंजीकरण, कृषी विभाग द्वारा 50 कृषी यंत्रों का वितरण, उद्यान विभाग द्वारा 20 लाभार्थियों को निःशुल्क बीज वितरण, लीड बैंक द्वारा 40 लोगों को KYC एवं साइबर सुरक्षा जानकारियां, पंचायती राज विभाग द्वारा 60 लोगों का जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, U.C.C पंजीकरण तथा परिवार रजिस्ट्रर नकल, शिक्षा विभाग द्वारा 75 लोगों को विद्यालय में संचालित योजनाओं की जानकारी, ग्राम्या विकास विभाग द्वारा 50 लोगों को स्थानीय उत्पादन क्रय, जिला सैनिक कल्याण विभाग द्वारा 25 लोगों पेंशन संबंधित जानकारी दी गई! रुद्रेश कला मंच गोपेश्वर द्वारा नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटकों की प्रस्तुति की गयी!

 

शिविर में उप जिलाधिकारी थराली पंकज भट्ट, अध्यक्ष बार संघ गोपेश्वर भरत सिंह रावत, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ कृष्णा, मुख्य कानूनी सहायता रक्षा परामर्शदाता समीर बहुगुणा, डिप्टी कानूनी सहायता रक्षा परामर्शदाता मोहन पंत, हिमाद सचिव उमा शंकर बिष्ट ने विचार व्यक्त किए! शिविर में तहसील थराली के अधिकार मित्रों तथा पट्टी सोल डुंग्री के समस्त पंचायत प्रतिनिघि, महिला स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों, विद्यालय के छात्र छात्राओं, भूतपूर्व सैनिकों, युवक मंगलदलों एवं महिला मंगल दल के सदस्यों ने प्रतिभाग किया।

 

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!