Read Time:2 Minute, 38 Second
श्रमिक दिवस के शुभ अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं श्रम विभाग द्वारा ग्राम पंचायत देवर खडोरा में मनरेगा श्रमिकों के साथ ग्राम पंचायत की सहयोग से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर संबोधित करते हुऐ सीनियर जज विधिक सेवा प्राधिकरण पुनीत कुमार ने कहा कि दुनिया भर में मजदूरों को न्याय दिलाने और समानता के लिए श्रमिक दिवस का आरंभ किया गया। 

उन्होंने कहा कि मजदूरों को उचित वेतन, एवं सम्मान, कार्यस्थलों पर मूलभूत सुविधाएं का होना, श्रमिकों की संवैधानिक अधिकारों एवं कर्तव्य की विस्तृत जानकारी दी इस अवसर पर अधिकार मित्र एवं हिमाद के सचिव उमाशंकर बिष्ट ने कहा कि मजदूर दिवस श्रमिकों के अधिकारों का प्रतीक है उन्होंने कहा कि किसी भी समाज के विकास में मजदूरों की अहम भूमिका होती है उन्होंने कहा कि आज भी बहुत सारे मजदूर बुनियादी अधिकारों से वंचित है। जिसमें से मुख्य रूप से मजदूरों के काम की घंटे का अधिक होना, बाल मजदूरी, उचित वेतन न मिला मजदूरों की स्वास्थ्य सुविधा एवं बीमा का अभाव जैसी समस्या बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि विधि जागरूकता शिविरों के माध्यम से मजदूरों को उनके अधिकारों की जानकारी पर जागरूक किया जा रहा है उन्होंने मजदूरों की विधिक का अधिकारों पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर आशा कार्यकर्ता सुलोचना देवी ग्राम पंचायत प्रधान वीरेंद्र कठैत, महिला मंगलदल अध्यक्ष देवर गायत्री देवी, अनीता देवी, मनोज सिंह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रशासनिक सहायक नरेश नेगी, राजवीर सिंह सहित देवर खडोरा गांव की महिला, युवक मंगल दल तथा स्थानीय मजदूरों ने प्रतिभाग किया शिविर में मजदूरों की श्रम कार्डों का नवीनीकरण भी किया गया।