जन जन की सरकार, जन जन के द्वार कार्यक्रम के तहत राइका निजमुला में लगा बहुउद्देशीय शिविर

jantakikhabar
0 0
Read Time:2 Minute, 12 Second
शिविर में  89 शिकायतें दर्ज, 54 शिकायतों का मौके पर  निस्तारण
चमोली।मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी की पहल पर उप जिलाधिकारी राजकुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में   जन जन की सरकार, जन जन के द्वार के तहत सोमवार को दशोली विकासखण्ड के राइका निजमुला(ब्यारा) में बहुउद्देशीय शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
 इस दौरान यहां जनपद के 15 विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को सरकार की जन उपयोगी योजनाओं की जानकारी दी गई। बाल विकास विभाग द्वारा दो महिलाओं को महालक्ष्मी किट प्रदान की गई साथ ही स्वास्थ्य विभाग, होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक विभाग की ओर से ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवाइयॉ वितरित की गई।
शिविर में ग्रामीणों द्वारा वन,कृषि,स्वास्थ्य,विद्युत एवं लोक निर्माण विभाग से सम्बन्धित कुल 89 शिकायतें दर्ज करवायी गयी,जिसमें 54  शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया,  जबकि शेष 35 शिकायतों के निस्तारण के लिए विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान राज्य मंत्री  कल्याण परिषद समाज कल्याण राम चंद्र गौड, एस डी एम चमोली, तहसीलदार चमोली, खंड विकास अधिकारी दशोली, निजमुला घाटी के तमाम ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी,कर्मचारी व क्षेत्र की  बड़ी संख्या में जनता मौजूद रही।
Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सेल्समैन लूट का खुलासा, अंतर्राज्यीय गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार

  रिपोर्ट:अरुण कश्यप   हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए थाना बहादराबाद क्षेत्र में हुई सेल्समैन से लूट की वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय लूट गिरोह के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकदी, अवैध तमंचा और चोरी की मोटरसाइकिल […]

You May Like

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!