चमोली में आपदा राहत कार्यो को लेकर मुख्यमंत्री ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक।

jantakikhabar
0 0
Read Time:2 Minute, 44 Second

 

चमोली।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को ग्वालदम में अधिकारियों की बैठक लेते हुए जनपद चमोली में अतिवृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों और आपदा राहत कार्यो की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बरसात में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य शीघ्र प्रारम्भ किया जाए। अवरुद्ध सडक एवं संपर्क मार्गों को शीघ्र सुचारू किया जाए। प्रभावित लोगों तक हर संभव मदद पहुंचायी जाए। जनपद में अतिवृष्टि से उत्पन्न हालातों को जल्द से जल्द सामान्य किया जाए।

इस दौरान जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने जनपद में आपदा राहत कार्यो और अतिवृष्टि के कारण परिसंपत्तियों और फसलों को हुई क्षति के बारे में विस्तार से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी सहित संबधित अधिकारी उपस्थित थे।

बधाणगढी स्वायत्त सहायता समूह की महिलाओं ने सोमवार को ग्वालदम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान महिलाओं ने मुख्यमंत्री को पहाडी उत्पादों की टोकरी भेंट की। मुख्यमंत्री ने महिला समूह के कार्यो की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से स्वयं सहायता समूहों को आगे बढाने के लिए हर संभव सहायता दी जा रही है। समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों की अच्छी ब्राडिंग, पैकेजिंग के साथ विपणन की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने महिला समूह के कार्यों की प्रशंसा करते हुए पहाडी उत्पादों को आगे बढाने पर जोर दिया। इस दौरान महिलाओं ने लाल चावल, मंडुवे का आटा, झंगोरा, तिलों का तेल, राजमा आदि पहाडी उत्पादों की टोकरी मुख्यमंत्री को भेंट की।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत चीन सीमा दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं कई क्षेत्रों के ग्रामीण 

    जोशीमठ (लक्ष्मण सिंह नेगी कल्प वीर )चमोली सीमा दर्शन कार्यक्रम के तहत चमोली जिले के सीमांत क्षेत्र के लाता,रेणी,सुकी गांव के लोगों ने भारत तिब्बत सीमा बॉर्डर पर जाकर की भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के अधिकारी कर्मचारियों के साथ मिलकर सीमा दर्शन किया उन्होंने ग्यालडुग्गी  नामक स्थान पर […]

Subscribe US Now

Share