चमोली।निदेशक प्रारंभिक शिक्षा अजय नौडियाल पर रायपुर विधायक एवं समर्थकों द्वारा किए गए हमले का राजकीय शिक्षक संघ जनपद कार्यकारिणी चमोली द्वारा घोर विरोध कर इन उपद्रवियों पर कठोर कार्यवाही की मांग की है। जनपद अध्यक्ष प्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि जनपद कार्यकारिणी चमोली द्वारा महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा को पत्र भेजकर कार्यवाही की मांग की गई है।
जनपद अध्यक्ष प्रकाश चौहान ने बताया कि शनिवार रायपुर विधायक एवं उनके समर्थकों द्वारा प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक के देहरादून स्थित कार्यालय मे घुसकर निदेशक एवं कार्यालय कर्मचारियों पर हमला किया गया।जिसमें निदेशक गम्भीर रूप से घायल हुए हैं इस हमले के तमाम वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में प्रसारित हैं।यह बहुत निंदनीय घटना है।शिक्षा विभाग के शीर्ष अधिकारी के कार्यालय मे घुसकर उनको जान से मारने की कोशिश करना,सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाना इससे पूरे प्रदेश के अधिकारियों,कर्मचारियों एवं शिक्षकों में असुरक्षा की भावना उत्पन्न हुई है।यह प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी गम्भीर सवाल खड़े करता है।
राजकीय शिक्षक संघ जनपद कार्यकारिणी चमोली ‘ इस घटना की घोर निन्दा करते हुए मांग करती है निदेशक महोदय एवं कार्यालय कर्मचारियों पर हमला करने वाले विधायक एवं सभी उपद्रवियों पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की सुसंगत धाराओं (जिसमें धारा 109 को भी शामिल किया जाए) मुकदमा दायर कर कठोरतम कार्यवाही सूनिश्चित की जाए जिससे कि अधिकारियों। कर्मचारियों एवं शिक्षकों मे अपने कार्य स्थल मे सरक्षा का भाव पैदा हो सके इसके साथ ही सभी कार्य स्थलों पर कार्मिकों शिक्षकों की सुरक्षा के समूचित उपाय किए जाने चाहिए। यदि इन उपद्रवियों पर कठोरतम कार्यवाही अमल मे नही लार्ड जाती है तो राशिसं प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देशानुसार राशिसं जनपद कार्यकारिणी चमोली कठोर कदम उठाने को बाध्य होंगी।


