चमोली। जनपद चमोली के जोशीमठ तहसील में शनिवार को राजस्व लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। उप जिलाधिकारी चंद्र शेखर वशिष्ठ की अध्यक्षता में आयोजित इस लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य लंबित राजस्व मामलों का त्वरित निस्तारण कर जनता को राहत पहुँचाना रहा।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून से वर्चुअल माध्यम से जुड़कर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने लोक अदालत की महत्ता पर जोर देते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। तहसील सभागार में आयोजित इस शिविर के दौरान उप जिलाधिकारी चंद्र शेखर वशिष्ठ और तहसीलदार महेंद्र के न्यायालयों में विभिन्न राजस्व वादों की सुनवाई की गई और मौके पर ही कई पुराने मामलों का निस्तारण किया गया।
प्रशासनिक उपस्थिति: कार्यक्रम में न्यायिक और प्रशासनिक अमले की सक्रिय भागीदारी रही।लोक अदालत में सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (राजस्व) गुरुवेंद्र नेगी, वरिष्ठ अधिवक्ता एल.एन. डिमरी, अरुण लाल शाह, नवनीत डिमरी सहित कानूनगो चंद्र सिंह बुटोला मौजूद रहे। प्रशासनिक कार्यों में सहयोग हेतु पेशकर मनीष घरिया, मयंक भूषण, मनमोहन और महेंद्र नेगी आदि कर्मचारी मौजूद रहे।


