निजमुला घाटी ब्यारा गांव में भारत संकल्प यात्रा का जोरदार स्वागत

jantakikhabar
0 0
cropped-AAPNKHABAR-1.jpg
Read Time:3 Minute, 58 Second
चमोली। केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित विकसित भारत संकल्प यात्रा के निजमुला घाटी की ग्राम ब्यारा पहुंचने पर भाजपा कार्यकताओं, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत किया तथा विभागीय अधिकारियों ने केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी।
ग्राम पंचायत  ब्यारा में संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए संकल्प यात्रा के जिला अध्यक्ष कृष्णमणि थपलियाल कहा कि संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक हर योजना की जानकारी देना है, जिससे हर व्यक्ति को योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्रों के चहुंमुखी विकास के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा दर्जनों योजनाएं संचालित की जा रही हैं तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देश व प्रदेश  प्रगति के पथ पर अग्रसर है। प्रधान संगठन अध्यक्ष मोहन नेगी ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के हर क्षेत्र में पहुंचने पर ग्रामीणों में भारी उत्साह बना हुआ है। प्रधान पिंकी देवी ने कहा कि संकल्प यात्रा  अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। इसलिए हर योजना का लाभ ग्रामीणों को मिलेगा।
ब्यारा गांव में संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए प्रधान बृज लाल कहा कि आपसी सामंजस्य से विकसित भारत की कल्पना की जा सकती है।  केन्द्र व प्रदेश सरकारों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी हर व्यक्ति तक पहुंचाना हर भाजपा कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इस अवसर पर वन पंचायत सरपंच रघुबीर बिष्ट,ग्राम पंचायत ब्यारा प्रधान ब्यारा वृजलाल, जिला पंचायत सदस्य दीपा देवी, सरपंच रघुवीर सिंह बिष्ट, महिला मंगल दल अध्यक्ष वंदना देवी, युवक मंगल दल अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, बैंक सखी रेखा देवी, सबर सिंह, बालक सिंह, उप प्रधान विनोद सिंह, भीम सिंह रघुवीर सिंह, अवतार सिंह, रीना देवी वन सरपंच मोली हडुंग, पंकज सिंह,पवित्रा देवी, सुशीला देवी, दीपा देवी, पीतांबरी देवी अंबिका देवी और राइंका निजमूला के छात्राओं व महिला मंगल दल ब्यारा के महिलाओं के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गयी, खाद्य, कृर्षि, बाल विकास, स्वास्थ्य, सहकारिता सहित  गांवों के जनप्रतिनिधि, ग्रामीण व विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।
Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गोपेश्वर मुख्य तिराहे पर मोबाइल दुकान में लाखों के मोबाइल चोरी 

चमोली।चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के मुख्य तिराहे पर स्थित त्रिवेणी कोमनीकेशन मोबाइल की दुकान का शटर तोड़ कर चोर ने अंदर रखे लगभग तीन लाख रुपये कीमत के मोबाइल पर हाथ साफ कर लिया है। बड़ी बात यह कि जहां पर घटना घटित हुई है गोपेश्वर के कुछ ही दूरी […]

You May Like

Subscribe US Now

Share