भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान का समापन, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

jantakikhabar
0 0
Read Time:2 Minute, 46 Second

चमोली।भारतीय जनता पार्टी पीपलकोटी मंडल द्वारा आयोजित ‘पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ का दो दिवसीय कार्यक्रम शुक्रवार को मायापुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन दिवस के अवसर पर नगर मंडल के सभी बूथों से आए वरिष्ठ एवं दायित्ववान कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

वैचारिक मजबूती और तकनीक पर जोर

प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य संगठन की वैचारिक जड़ों को मजबूत करना और आगामी चुनावी चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करना रहा। दो दिनों तक चले विभिन्न सत्रों में विशेषज्ञों द्वारा  मुख्य विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया

शिविर में पार्टी के दिग्गज नेताओं ने बतौर वक्ता कार्यकर्ताओं में जोश भरा। राज्यमंत्री  ऋषि कंडवाल और हरक सिंह नेगी ने सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। पूर्व जिलाध्यक्ष  रघुबीर बिष्ट ने संगठन की बारीकियों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।

इस अवसर पर  गजेंद्र रावत,  राजेंद्र हटवाल,  कुलदीप बर्मा भरत राणा और दीपक पंत जैसे वरिष्ठ नेताओं ने भी विभिन्न सत्रों को संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों के लिए पूरी सक्रियता के साथ मैदान में जुटने की अपील की।

प्रशिक्षक की भूमिका में जिला मीडिया संयोजक

भाजपा चमोली के जिला मीडिया संयोजक मोहन नेगी ने भी कार्यक्रम में बतौर प्रशिक्षक अपनी भूमिका निभाई। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संचार और मीडिया प्रबंधन के गुर सिखाते हुए पार्टी के विजन को जनता के बीच प्रभावी ढंग से रखने के तरीके बताए।

प्रशिक्षण के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने पूरी गंभीरता के साथ इन विषयों को आत्मसात करने और संगठन की मजबूती के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नौगांव-पुरोला मोटर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, कार खाई में गिरने से चालक की मौके पर ही मौत

उत्तरकाशी : उत्तरकाशी जनपद के नौगांव-पुरोला मोटर मार्ग पर शुक्रवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा पेश आया। थली के समीप एक अनियंत्रित ऑल्टो कार सड़क से नीचे खेतों में जा गिरी, जिससे वाहन चालक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। अनियंत्रित होकर खेतों में गिरा वाहन प्राप्त जानकारी […]

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!