पीपलकोटी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित ‘दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026’ के अंतर्गत गुरुवार को पीपलकोटी मंडल में प्रशिक्षण वर्ग का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले और मंडल स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने शिरकत कर कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति और आगामी कार्ययोजनाओं से अवगत कराया।
प्रशिक्षण वर्ग में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह बर्तवाल और रघुवीर बिष्ट की गरिमामय उपस्थिति रही।
प्रशिक्षण शिविर के दौरान पीपलकोटी मंडल के समस्त कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान वक्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में मंडल के उज्ज्वल भविष्य और संगठनात्मक मजबूती हेतु विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को साकार करने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर अरुण मैठाणी जिला संयोजक (कार्यक्रम)दीपक पंत मंडल अध्यक्ष राकेश भंडारी मंडल प्रभारी राजेन्द्र हटवालजिला उपाध्यक्ष गजेंद्र रावत पूर्व अध्यक्ष, डीसीबी ,मोहन नेगी जिला मीडिया संयोजक आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


