डिग्री कॉलेज गोपेश्वर में गंगा स्वच्छता पखवाड़े के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन

jantakikhabar
0 0
Read Time:2 Minute, 30 Second

चमोली।राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में नमामि गंगे इकाई द्वारा राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के निर्देशानुसार 16 से 31 मार्च तक आयोजित किए जा रहे गंगा स्वच्छता पखवाड़े के तृतीय दिवस के आयोजन में नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का सफल आयोजन करवाया गया l

कार्यक्रम के अंतर्गत “गंगा की पुकार, करें प्रदूषण से इनकार” विषय पर एनएसएस ,एनसीसी ,बी.एड विभाग , यूथ रेड क्रॉस, रोवर रेंजर की टीमों के द्वारा प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम का आयोजन नमामि गंगे इकाई की नोडल अधिकारी डॉ. विधि ढौडियाल के निर्देशन में किया गया तथा संचालन एनसीसी प्रभारी डॉ.एल.एम.तिवारी द्वारा किया गया।

महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो.अमित कुमार जायसवाल ने इस अवसर पर अपने उदबोधन में स्वयंसेवियों को पर्यावरण तथा गंगा स्वच्छता के मूल्यों को समझाया और गंगा के संरक्षण के महत्व पर विशेष बल दिया।

नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में बी.एड विभाग (सेल्फ) प्रथम, यूथ रेड क्रॉस यूनिट द्वितीय एवं रोवर रेंजर यूनिट तृतीय स्थान पर रही.
कार्यक्रम में डॉ. निलंजला शिवानी डॉ. ममता असवाल, डॉ. वंदना लोहनी निर्णायक की भूमिका में रहे l

कार्यक्रम में यूथ रेड क्रॉस प्रभारी डॉ एस.एल. बटियाटा , सह प्रभारी रोवर रेंजर प्रभारी डॉ. भावना मेहरा डॉ. रमाकांत यादव, डॉ अखिलेश कुकरेती, डॉ. मीरा नितवाल, डॉ. चंदा, ,डॉ. अभय कुमार, डॉ. हर्षी खंडुड़ी , डॉ. हिमांशु बहुगुणा , डॉ.जोगेंद्र कुमार एवं डॉ कृतिका बोहरा, डॉ. नाभेद्र गुसाईं, डॉ. पंकज पंत सहित महाविद्यालय की समस्त इकाई के स्वयंसेवी तथा छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे।

 

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धन राशि : रेखा आर्या

देहरादून।विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धन राशि जारी की गई है। बृहस्पतिवार को यमुना कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय में खेल मंत्री रेखा आर्या ने यह धनराशि खिलाड़ियों के खातों में डीबीटी ट्रांसफर की। […]

You May Like

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!