चमोली में भूकंप के झटकों से हिली धरती, ज्योर्तिमठ रहा केंद्र; फिलहाल नुकसान की खबर नहीं

jantakikhabar
0 0
Read Time:1 Minute, 32 Second

सुबह 10 बजकर 21 मिनट पर महसूस हुए झटके, कम तीव्रता के चलते अधिकांश लोगों को नहीं हुआ एहसास

 

गोपेश्वर। सीमांत जनपद चमोली में बुधवार सुबह अचानक धरती में कंपन होने से भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह 10 बजकर 21 मिनट पर आए भूकंप का केंद्र ज्योर्तिमठ बताया गया है। हालांकि भूकंप की तीव्रता कम होने के चलते अधिकांश लोगों को इसका एहसास तक नहीं हुआ और जनजीवन सामान्य बना रहा।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर ने भूकंप की पुष्टि करते हुए बताया कि भूकंप का केंद्र ज्योर्तिमठ था। उन्होंने कहा कि भूकंप से फिलहाल किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। जनपद में कहीं से भी भवनों में दरार आने अथवा अन्य नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।

गौरतलब है कि चमोली जिला भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील हिमालयी क्षेत्र में आता है। ऐसे में भूकंप के हल्के झटके भी लोगों को प्राकृतिक आपदाओं के प्रति सतर्क रहने का संदेश देते हैं। फिलहाल जिले में स्थिति सामान्य बताई गई है।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share
error: Content is protected !!