जनपद स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में अटल उत्कृष्ट राइका गोपेश्वर प्रथम

jantakikhabar
0 0
Read Time:3 Minute, 5 Second

नंदप्रयाग में आयोजित प्रतियोगिता में नैल खंसर दूसरे और नवोदय विद्यालय गैरसैंण तीसरे स्थान पर रहा, अब प्रदेश स्तर पर चमोली का प्रतिनिधित्व करेगी विजेता टीम

 

गोपेश्वर।शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित प्रदेश स्तरीय सामान्य ज्ञान एवं क्विज प्रतियोगिता के तहत जनपद स्तरीय प्रतियोगिता मंगलवार को पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज नंदप्रयाग के सभागार में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में अटल उत्कृष्ट पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। अब विजेता टीम प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद चमोली का प्रतिनिधित्व करेगी।

प्रतियोगिता का शुभारंभ संयोजक एवं पीएमश्री राइका नंदप्रयाग के प्रधानाचार्य डीएस सिंह रावत ने किया। इसमें जनपद के विभिन्न विकासखंडों से पहुंची विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान बहुविकल्पीय प्रश्न, विजुअल राउंड, एक्सटेम्पोर स्पीच, वीडियो राउंड, रैपिड फायर और बजर राउंड आयोजित किए गए। विभिन्न चरणों में टीमों के प्रदर्शन और प्राप्त अंकों के आधार पर विजेता टीमों का चयन किया गया।

प्रतियोगिता में राइका नैल खंसर ने दूसरा तथा राजीव गांधी नवोदय विद्यालय गैरसैंण ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान हासिल करने वाली अटल उत्कृष्ट पीएमश्री राइका गोपेश्वर की टीम अब राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी।

इस अवसर पर जनपद क्विज समन्वयक लखपत सिंह रावत सहित प्रश्नपत्र निर्माण समिति एवं निर्णायक मंडल के सदस्य पुष्पेंद्र भंडारी, ताजबर रावत, डॉ. प्रताप बिष्ट, अतीश चंद्र खंडूड़ी, हरेंद्र सिंह रावत और मंजीत रावत मौजूद रहे। वहीं टीम प्रभारियों में अनूप खंडूड़ी, देवेंद्र सिंह नेगी, प्रतिभा फर्स्वाण, लक्ष्मी, सदानंद काला, धनवीर रमोला, डीएस बिष्ट, विक्रम नेगी, हरेंद्र बिष्ट और ताजबर सजवाण सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

 

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share
error: Content is protected !!