06 पेटी अंग्रेजी शराब व 02 पेटी बीयर के साथ एक व्यक्ति    गिरफ्तार

jantakikhabar
0 0
Read Time:1 Minute, 56 Second
ज्योतिर्मठ पुलिस की तत्परता से पंचायत चुनाव में मतदाताओं को लुभाने की साजिश नाकाम
जोशीमठ।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव–2025 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने हेतु चमोली पुलिस लगातार क्षेत्र में सक्रिय है। इसी क्रम में कोतवाली ज्योतिर्मठ पुलिस द्वारा पंचायत चुनाव में शराब बांटकर मतदाताओं को प्रभावित करने की एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश करते हुए एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।
  लंगसी धार क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा बड़ी मात्रा में अवैध शराब गोदाम में छुपाकर रखी गई है, जिसे चुनाव के दौरान मतदाताओं को बाँटने की योजना थी। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई।
पुलिस द्वारा उसके सीमेंट गोदाम (जो उसकी दुकान के ठीक बराबर में स्थित था) की तलाशी ली गई, जहाँ से कुल 08 पेटी (06 पेटी अंग्रेजी शराब व 02 पेटी बीयर)  अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई।अभियुक्त के विरुद्ध थाना ज्योतिर्मठ पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना ज्योतिर्मठ पर मु0अ0सं0 27/2025 धारा 107,173,224 बीएनएस व 123 जनप्रतिनिधित्व अधिनियमं 1951 व 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया।
Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जोखिम भरे मार्ग से कैसे जाएं वोट देने:जनता की खबर

गोपेश्वर।विकासखंड दशोली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा कौंज पोथनी के बेलीधार मोल्टा तोक पैदल मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीण परेशान हैं।ऐसे में जिला प्रशासन ने जल्द ही मार्ग को दुरस्त न करवाया तो आगामी 28 जुलाई को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान यहां से गुजरने वाले मतदाताओं […]

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!