चमोली। उत्तराखंड शासन ने चारधाम यात्रा शुरू होने से ठीक पहले रुद्रप्रयाग के वर्तमान जिलाधिकारी विशाल मिश्रा को अब श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। विशाल मिश्रा डीएम रुद्रप्रयाग के साथ-साथ अब मंदिर समिति के प्रबंधन की कमान भी संभालेंगे।
केदारनाथ धाम रुद्रप्रयाग जिले में ही स्थित है, ऐसे में डीएम को सीईओ की जिम्मेदारी मिलने से यात्रा व्यवस्थाओं में बेहतर समन्वय की उम्मीद जताई जा रही विशाल मिश्रा को एक तेजतर्रार और कुशल प्रशासक माना जाता है। उनके पास केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों और यात्रा प्रबंधन का जमीनी अनुभव है।
चारधाम यात्रा के दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ते हैं। मंदिर समिति पर दर्शन व्यवस्था, प्रोटोकॉल और मंदिर के आंतरिक प्रबंधन की बड़ी जिम्मेदारी होती है। विशाल मिश्रा की नियुक्ति से शासन ने यह स्पष्ट संकेत दिया है कि इस बार यात्रा संचालन में प्रशासनिक सुदृढ़ता को प्राथमिकता दी जाएगी।”शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, विशाल मिश्रा तत्काल प्रभाव से अपना नया कार्यभार ग्रहण करेंगे।

