निरंकारी मिशन द्वारा मालसी में रक्तदान शिविर आयोजित, 60 यूनिट रक्त एकत्रित

jantakikhabar
0 0
Read Time:2 Minute, 14 Second

 

देहरादून। संत निरंकारी मिशन देहरादून के तत्वावधान में आज मालसी स्थित ‘मालसी वेडिंग पॉइंट’ में एक विशाल निःशुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।  जीवन एवं  नरेन्द्र कुमार के विशेष सौजन्य से आयोजित इस शिविर में सेवा भाव दिखाते हुए 60 लोगों ने रक्तदान किया।

शिविर का संचालन भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी और राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के  चिकित्सकों की देखरेख में संपन्न हुआ।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रेडक्रॉस सोसाइटी (राज्य शाखा) के कोषाध्यक्ष मोहन खत्री ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने प्रदेश में रक्त की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा।

“पिछले काफी समय से प्रदेश के चिकित्सालयों में रक्त की भारी कमी बनी हुई है, जिससे मरीजों के तीमारदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संकट को दूर करने के लिए समाज के हर वर्ग को स्वेच्छा से आगे आना होगा।”

उन्होंने निरंकारी मिशन की सराहना करते हुए कहा कि संस्था सदैव कठिन समय में आम जनमानस के साथ खड़ी रही है और मानवता की सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रही है।

 

इस अवसर पर निरंकारी मिशन के देहरादून इंचार्ज हरभजन सिंह और प्रभारी नरेश विरमानी ने सक्रिय भागीदारी निभाई। शिविर में मिशन के अन्य सेवादारों सहित शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिन्होंने रक्तदान के इस महादान अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुरानी यादों की दहलीज पर IAS दीपक रावत: पौड़ी के मंगला कोटी गांव पहुंचे, सादगी और संस्कारों को बताया असली 'पूंजी'

पौड़ी गढ़वाल। अपनी अनूठी कार्यशैली और जनता के बीच लोकप्रिय उत्तराखंड कैडर के वरिष्ठ IAS अधिकारी दीपक रावत हाल ही में एक अलग अंदाज में नजर आए। चकाचौंध और प्रशासनिक व्यस्तताओं से दूर, श्री रावत अपने ननिहाल ग्राम मंगला कोटी  पौड़ी  पहुंचे। इस भावुक यात्रा के दौरान उन्होंने न केवल […]

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!