निजमुला क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय, पीपलकोटी की ओर से 20 अगस्त को प्राथमिक विद्यालय निजमुला में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा।
शिविर में चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सक एवं जनरल फिजिशियन के साथ चिकित्सा स्टाफ मौजूद रहेगा। इस दौरान ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।
शिविर में ब्लड शुगर, बीपी, ऑक्सीजन लेवल (SpO₂) और तापमान की जांच के साथ ही जरूरतमंद मरीजों के लिए नेबुलाइजेशन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा चिकित्सकों द्वारा जांच के बाद आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क दी जाएंगी।
आयोजकों ने क्षेत्र की जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। जिन लोगों की पहले से कोई चिकित्सकीय जांच रिपोर्ट है या नियमित रूप से दवाइयां चल रही हैं, उन्हें अपनी रिपोर्ट और दवाइयां साथ लाने की सलाह दी गई है, ताकि चिकित्सक को उपचार के संबंध में उचित जानकारी मिल सके।

