भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर आम आदमी पार्टी ने की तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त

jantakikhabar
0 0
Read Time:1 Minute, 53 Second

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के हालिया बयान पर आम आदमी पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पार्टी नेता अनूप रावत का कहना है कि लोकतंत्र में किसी भी राजनीतिक दल या विचारधारा की आवाज़ को दबाने का प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

यदि लोकतंत्र में तीसरे विकल्प को आगे बढ़ने से रोकने या उसकी आवाज़ को दबाने की बात की जाती है, तो आम आदमी पार्टी इसके खिलाफ मजबूती से खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता किसी भी प्रकार की दमनकारी राजनीति से डरने वाले नहीं हैं और जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन भले ही बड़ा और मजबूत हो, लेकिन आम आदमी पार्टी के पास जनता के मुद्दों के लिए जुनून, जोश और संघर्ष का जज़्बा है। सत्ता का अहंकार स्थायी नहीं होता और लोकतंत्र में जनता ही सबसे बड़ी ताकत होती है जिस जनता ने किसी दल को सत्ता तक पहुंचाया है, वही जनता बदलाव का मार्ग भी प्रशस्त कर सकती है। यदि जनता के वास्तविक मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने रखा जाए, तो राजनीतिक परिस्थितियां बदलने में अधिक समय नहीं लगता।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अंतिम निर्णय जनता का होता है और जनता ही तय करती है कि किसे समर्थन देना है तथा किसे विपक्ष की भूमिका में बैठाना है।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नवोदय परिवार ने स्वर्गीय मनोज डुंगरियाल के परिवार को सौंपी ₹1.80 लाख की सहयोग राशि

चमोली उत्तराखंड जवाहर नवोदय एलुमनाई एसोसिएशन  एवं नवोदय परिवार के संयुक्त प्रयासों से स्वर्गीय मनोज डुंगरियाल के परिवार की सहायता के लिए चलाया गया विशेष सहयोग अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस अभियान के तहत नवोदय परिवार के पूर्व छात्रों, विभिन्न जिलों, बैचों और क्षेत्रों से जुड़े साथियों के सहयोग […]

You May Like

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!