चमोली।श्री देव सुमन राज्य मेधावी छात्र वृत्ति परीक्षा 2025-26 में पीएम श्री राइका बैरासकुण्ड के तीन छात्र छात्राओं मे कुमारी दिया पुत्री कल्याण सिंह, अनुसया पुत्र किशन लाल व हर्षवर्धन पुत्र अब्बल सिंह का चयन हुआ । जब कि पांच छात्र,छात्राओं मे अमित सिंह पुत्र प्रकाश चन्द्र, शिवानी पुत्री राजेन्द्र सिंह, लक्की पुत्र चन्द्र सिंह, चांदनी पुत्री वीरेन्द्र लाल व प्रियांशु पुत्र पप्पू लाल ने परीक्षा उत्तीर्ण की।
छात्र, छात्राओं की इस उपलब्धि को देखते हुए, विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार सैजवाल एसएमसी अध्यक्ष हिम्मत सिंह राणा व पीटीए अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पुरोहित आदि ने छात्र,छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। छात्रवृत्ति प्रभारी भारत भूषण रौथान ने बताया कि विगत वर्ष केवल एक ही छात्र का चयन हुआ था जबकि इस वर्ष तीन छात्र, छात्राओं का चयन एवं पांच छात्र, छात्राओं के द्वारा परीक्षा उत्तीर्ण की गई जो विद्यालय के लिए बडे खुशी का विषय हैं। इस अवसर पर विक्रम सिंह पडियार, राजपाल सिंह कंडारी, रविन्द्र कुमार, मनोज राणा, मनोज नेगी, ममता सजवाण, मीना जोशी,फागुनी देवी व सभी अध्यापकों ने छात्र,छात्राओं के सम्मान समारोह में अपनी खुशी जाहिर की।

