मैक्स खाई में गिरी एक की मौत एक दर्जन से अधिक घायल

jantakikhabar
1 0
cropped-AAPNKHABAR-1.jpg
Read Time:2 Minute, 14 Second

चमोली। नारायणबगड़ के नलगांव-कफोली-बमियाला निर्माणाधीन मोटर मार्ग पर एक मैक्स टैक्सी वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया। जिसमें 14 लोग घायल हो गए। एक घायल ने अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में दम तोड़ दिया।जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि सभी लोग अंत्येष्टि से गांव लौट रहे थे।
शुक्रवार को कफोली गांव में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई थी।उनकी अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए कफोली और गण्डीक के लोग नलगांव घाट पर अंतिम संस्कार करने के बाद कुछ लोग मैक्स टैक्सी से वापस गांव लौट रहे थे। वाहन में चालक समेत 13 लोग सवार थे। सभी घायलों को ऐम्बुलेंस से उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग ले जाया गया।  घायल रघुवीर सिंह(60)पुत्र गबरसिंह ग्राम कफोली की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई। अस्पताल के एमरजेंसी मेडिकल आफिसर डा विवेक नौटियाल ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दिनेश सिंह (45)पुत्र बागसिंह (गण्डीक),जयवीर सिंह(49)पुत्र रूपसिंह(कफोली)को प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।अंय घायलों में बलवीरसिंह(30),धर्मेंद्र सिंह(35),उमेदसिंह(62),राजेंद्र सिंह(50))सभी गण्डीक गांव के और दयालसिंह(65),मनवीरसिंह(51),रघुवीर सिंह(58),सचिन(24),चालक कुलदीप(58),दिव्या गुसाईं(18)सभी कफोली गांव के और प्रवीन खत्री(34)नारायणबगड़ का उपचार कर्णप्रयाग में किया जा रहा है।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
100 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरिनगर लेटाल के ग्रामीणों ने दी, सड़क नही तों वोट नही की धमकी

थराली। विकास खंड के अंतर्गत विधानसभा हरिनगर लेटाल के ग्रामीणों ने गांव को सड़क से जोड़े जाने की मांग करते हुए तहसील प्रशासन थराली के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा हैं, जिसमें सड़क नही तों वोट नही की चेतावनी दी गई हैं। शुक्रवार को तहसील कार्यालय थराली के माध्यम से […]

You May Like

Subscribe US Now

Share