देहरादून। राशिसं प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर चल रहे आंदोलन के क्रम मे कल देहरादून मे मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम में प्रदेश के हजारों शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। जनपद महामंत्री प्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि भारी बारिश एवं सड़कों की खराब स्थिति के बावजूद इस कार्यक्रम मे जनपद चमोली से भी बडी संख्या में शिक्षकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
राशिसं विगत 18 अगस्त 2025 से शत प्रतिशत पद्दोन्नति, प्रधानाचार्य सीमित विभागीय भर्ती नियमावली 2022 के निरस्तीकरण, स्थानान्तरण एवं 34 लम्बित मु्द्दों के समाधान को लेकर आंदोलनरत हैं। शिक्षकों द्वारा केवल शैक्षणिक कार्य किया जा रहा है बाकी गैर शैक्षणिक कार्यों का बहिष्कार जारी है।कल दिनभर सड़कों पर धरना-प्रदर्शन के बाद देर रात मुख्यमंत्री से हुई वार्ता के बाद माननीय मुख्यमंत्री के आदेशानुसार शिक्षकों की प्रमुख तीन मांगों पद्दोन्नति, प्रधानाचार्य सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा नियमावली 2022 के निरस्तीकरण एवं स्थानान्तरण को लेकर एक हफ्ते मे सचिव कार्मिक, सचिव शिक्षा, डीजी शिक्षा वाली समिति संगठन के साथ बैठक कर इन मामलों का निस्तारण किया जायेगा।
राशिसं प्रांतीय कार्यकारिणी की कल होने वाली बैठक के बाद आंदोलन की आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जायेगा तब तक गैर शैक्षणिक कार्यों का बहिष्कार जारी रहेगा। देहरादून मे मुख्यमंत्री आवास घेराव करने वाले जनपद कार्यकारिणी चमोली के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष कमल किशोर डिमरी,अध्यक्ष प्रदीप भंडारी, महामंत्री प्रकाश सिंह चौहान, उपाध्यक्ष सीमा पुंडीर, संयुक्त मंत्री मीनाक्षी सती, संगठन मंत्री बीरेंद्र सिंह नेगी ब्लॉक अध्यक्ष गैरसैंण महेंद्र सिंह बिष्ट,दशोली ब्लॉक मंत्री हरेंद्र सिंह रावत, पोखरी अध्यक्ष महावीर सिंह जग्गी, कर्णप्रयाग अध्यक्ष सुरेंद्र भगत, ब्लॉक अध्यक्ष देवाल पार सिंह बिष्ट, नारायणबगड़ अध्यक्ष बीना गुसाईं, नंदानगर मंत्री मनोज हटवाल तारेंद्र गड़िया सहित कई विद्यालय शाखा अध्यक्ष/मंत्री एवं अन्य संघनिष्ठ पदाधिकारियों/शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।