दरोगा भगवान सिंह महर नवाजे जाएंगे केन्द्रीय गृहमंत्री पदक से

jantakikhabar
0 0
cropped-AAPNKHABAR-1.jpg
Read Time:2 Minute, 24 Second

उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिलेगा मेडल फॉर एक्सीलेंस इन इन्वेस्टिगेशन अवॉर्ड।

देहरादून/हरिद्वार। जिले के लक्सर क्षेत्र में हुए ऑनर किलिंग के एक मामले में त्वरित कार्यवाही कर आरोपितों को मृत्यदंड दिलाने वाले कर्मठ पुलिस अधिकारी को गृह मंत्रालय की ओर से मेडल फॉर एक्सीलेंस इन इन्वेस्टिगेशन अवॉर्ड के लिए चुना गया।

बता दें कि वर्ष 8 मई 2018 को हरिद्वार के खानपुर में परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी करने के पर दो सगे भाईयों (कुलदीप व अरूण) ने अपने ममेरे भाई (राहुल) के साथ मिलकर अपनी बहन प्रीति की फावड़े से काटकर नृशंस हत्या कर दी थी। जिस सम्बन्ध में मृतका के पति बृजमोहन की ओर से थाना खानपुर में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

जिसकी विवेचना तत्कालीन उपनिरीक्षक भगवान सिंह महर कर रहे थे। जिन्होंने त्वरित गति से विवेचना करते हुए अभियुक्तों के विरूद्ध 13 अगस्त 2018 को कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किए। समय पर साक्ष्य, गवाहों को पेश करने व ठोस पैरवी के आधार पर तीनों अभियुक्तों को धारा 302 के तहत दुर्लभतम अपराध का दोषी मानते हुए माननीय अपर सत्र न्यायाधीश लक्सर ने मृत्युदंड एवं अर्थदंड से दंडित किया था।

गृह मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा उपनिरीक्षक भगवान सिंह महर को उत्कृष्ट विवेचना करते हुए अपराधियों को उनके अंजाम तक पहुंचाने के लिए वर्ष 2023 के लिए ‘केन्द्रीय गृहमंत्री पदक’ से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गयी है। जिसके बाद डीजीपी अशोक कुमार ने उपनिरीक्षक भगवान सिंह महर को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। 

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के गांव मासों पहुंचे कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत

पेशावर कांड के नायक को यादकर अर्पित की श्रद्धांजलि कहा, अदम्य साहस की प्रतिमूर्ति थे गढ़वाली देहरादून/पौड़ी गढ़वाल। ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान को आगे बढ़ाते हुये सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत सोमवार को  पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के गांव मासौं पहुंचे। जहां […]

Subscribe US Now

Share