चमोली पुलिस ने युवाओं को दिया डिजिटल सुरक्षा का मंत्र

jantakikhabar
0 0
Read Time:1 Minute, 42 Second

चमोली।युवाओं को साइबर अपराध एवं नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के उद्देश्य से चमोली पुलिस की साइबर सेल टीम द्वारा राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज गोपेश्वर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में हेड कांस्टेबल दीपक कुकरेती एवं कांस्टेबल चंदन नगरकोटी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराधी फर्जी बैंक कॉल, केवाईसी अपडेट, पार्ट टाइम जॉब, डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया फ्रॉड एवं ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से युवाओं को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने समझाया कि छोटी सी लापरवाही आर्थिक नुकसान और मानसिक परेशानी का कारण बन सकती है।

पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को सुरक्षित पासवर्ड बनाने, दो-स्तरीय सुरक्षा (2FA) का उपयोग करने, सार्वजनिक वाई-फाई पर सतर्क रहने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या पुलिस को देने की सलाह दी।

कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं ने साइबर सुरक्षा नियमों का पालन करने और नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने का संकल्प लिया।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एचसीसी कंस्ट्रक्शन कंपनी ने 10 स्थानीय युवाओं को रोजगार से किया दरकिनार

चमोली।विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना में कार्यरत स्थानीय युवाओं को बिना कारण बताए एचसीसी कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा बाहर कर दिया गया है। जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट गहरा गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष पीपलकोटी आरती नवानी ने आंदोलन की चेतावनी दी है।   टीएचडीसी की कंस्ट्रक्शन कंपनी एचसीसी में स्थानीय […]

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!