जन मुद्दों को लेकर नगर पंचायत एवं बंड नागपुर के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

jantakikhabar
0 0
Read Time:2 Minute, 8 Second

पीपलकोटी/चमोली। नगर पंचायत पीपलकोटी एवं बंड नागपुर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने टीएचडीसी से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर जिलाधिकारी चमोली को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में क्षेत्र की लंबे समय से लंबित समस्याओं, परियोजना प्रभावित लोगों की मांगों तथा पूर्व बैठकों में दिए गए आश्वासनों पर कार्रवाई न होने का मामला प्रमुखता से उठाया गया।

जनप्रतिनिधियों ने बताया कि टीएचडीसी द्वारा कई महत्वपूर्ण जन समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक अधिकांश मामलों में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है। इससे क्षेत्र की जनता में असंतोष बढ़ रहा है।

ज्ञापन प्राप्त करने के बाद जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों को सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही टीएचडीसी अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में सभी जन मुद्दों की समीक्षा कर उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का निराकरण प्रशासन की प्राथमिकता है और परियोजना प्रभावित क्षेत्रों की जायज मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। इस आश्वासन के बाद जनप्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि लंबित समस्याओं का जल्द समाधान होगा और क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी।इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष आरती नवानी,मनोरमा देवी, नरेंद्र पोखरियाल,मुकेश रावत, राकेश नवानी, आदि लोग शामिल थे।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सहकारिता क्षेत्र में भाजपा की बढ़ती पकड़, विभिन्न संघों में निर्विरोध निर्वाचन

चमोली।चमोली जनपद में सहकारिता क्षेत्र में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की महत्वपूर्ण सफलता दर्ज की गई है। विभिन्न सहकारी संस्थाओं में निर्विरोध निर्वाचन होने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। जिला भेषज सहकारी संघ में सतेन्द्र असवाल अध्यक्ष तथा कामिनी टमटा उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। वहीं चमोली सीमांत सहकारी संघ […]

You May Like

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!