बिजली बिल के बकाये में कटा बीएसएनएल टावर का कनेक्शन, 15 ग्राम सभाओं में नेटवर्क ठप

jantakikhabar
0 0
Read Time:2 Minute, 55 Second

निजमूला घाटी में संचार व्यवस्था बाधित, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

गोपेश्वर। निजमूला घाटी में बीएसएनएल के एकमात्र मोबाइल टावर का बिजली कनेक्शन कटने से करीब 15 ग्राम सभाओं में मोबाइल नेटवर्क ठप हो गया है। नेटवर्क बंद होने से ग्रामीणों का बाहरी क्षेत्रों से संपर्क टूट गया है। सबसे अधिक परेशानी आपात स्थिति में फोन नहीं लगने से हो रही है। ग्रामीणों ने जल्द टावर की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

बिजली विभाग के जेई दीपक राणा ने बताया कि बीएसएनएल पर पिछले कई वर्षों से 10 लाख 72 हजार 280 रुपये का बिजली बिल बकाया चल रहा था। विभाग की ओर से कई बार भुगतान के लिए सूचित किया गया, लेकिन बिल जमा नहीं किया गया। इसके बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर टावर का बिजली कनेक्शन काट दिया गया।

वहीं, बीएसएनएल के एसडीओ राजेश सैनी ने बिजली विभाग की कार्रवाई पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि विभाग ने बिल दिए बिना ही बिजली कनेक्शन काट दिया, जो उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि कनेक्शन कटने से क्षेत्र की संचार व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है।

ब्यारा के पूर्व प्रधान बृजलाल ने बताया कि निजमूला घाटी में बीएसएनएल का यही एकमात्र मोबाइल टावर है। इसके बंद होने से करीब 15 ग्राम सभाओं के ग्रामीण नेटवर्क से कट गए हैं। बाहर रहने वाले परिजनों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। आपात स्थिति में फोन नहीं लगने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

भाजपा नेता बीरेंद्र फर्स्वाण ने बिजली विभाग और बीएसएनएल से आपसी विवाद का जल्द समाधान कर टावर की बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दोनों विभागों के विवाद का खामियाजा ग्रामीणों को नहीं भुगतना चाहिए। संचार व्यवस्था सुचारू करने के लिए जल्द कदम उठाए जाने चाहिए।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द टावर की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिजली का बिल न देने पर काटा बीएसएनएल टावर का बिजली कनेक्शन, 15 ग्राम सभाओं में नेटवर्क ठप

गोपेश्वर।निजमूला घाटी में बीएसएनएल के एकमात्र मोबाइल टावर का बिजली कनेक्शन कटने से करीब 15 ग्राम सभाओं में मोबाइल नेटवर्क ठप हो गया है। बिजली विभाग ने 10 लाख 72 हजार 280 रुपये का बिल बकाया होने पर यह कार्रवाई की है। नेटवर्क बंद होने से ग्रामीणों का बाहरी क्षेत्रों […]

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share
error: Content is protected !!