चमोली। जनपद के बिरही के समीप जंगलों में भड़की आग को बुझाते समय एक व्यक्ति की जिंदा झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान राजेंद्र सिंह वर्ष 43 पुत्र नंदन सिंह नेगी ग्राम पाखी गांव निवासी के रूप में हुई है। इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
मिली जानकारी के अनुसार, बिरही के पास के जंगलों में अचानक भीषण आग लग गई थी। आग की लपटों बढ़ता देख बन विभाग का फेयर वाचर उसे बुझाने के प्रयास में जुट गया और आग की तेज लपटों और धुएं की चपेट में आ गया। जब तक उसे सुरक्षित बाहर निकाला जाता, वह गंभीर रूप से झुलस चुका था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना से आक्रोशित और भावुक परिजनों ने वन विभाग तथा प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए उचित आर्थिक मुआवजे की मांग की है। इसके साथ ही मृतक के आश्रितों को भरण-पोषण के लिए सरकारी नौकरी देने की भी पुरजोर वकालत की गई है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


