भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं  राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट ने मंगलवार को बड़कोट में तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

jantakikhabar
0 0
Read Time:2 Minute, 35 Second

उत्तरकाशी।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं  राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट ने मंगलवार को बड़कोट में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया है। इस दौरान उन्होंने सभी वर्गों, संस्थाओं और लोगों से समूची गंगा यमुना घाटी को तिरंगे में रंगने का आग्रह किया।  आजादी के इस महापर्व को वैचारिक एवं संस्थागत भेदभाव से ऊपर उठते हुए, धूमधाम से मनाने की जरूरत बताई। प्रवास में बाबा बौख़नाग मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर उन्होंने सिल्कयारा हादसे समेत तमाम आपदा में सुरक्षित रखने को बाबा की कृपा बताया।

मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर जिले के यमुनाघाटी पहुंचे भट्ट ने सर्वप्रथम हर घर तिरंगा अभियान के तहत बड़कोट की तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, पीएम मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा मंडल और बूथ स्तर तक इस प्रकार की तिरंगा यात्रा निकाल रही है । जो हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित की जा रही है। मकसद स्पष्ट है, आजादी के अमृतकाल में देशभक्ति की भावना को प्रकट कर एक दूसरे का उत्साहवर्धन करना ।  उन्होंने यात्रा के सफल आयोजन के लिए पार्टी पदाधिकारियों की हौसला अफजाही करते हुए, 15 अगस्त को समूची यमुना और गंगा घाटी को तिरंगे से सराबोर करने का लक्ष्य दिया।

बाद में प्रदेश अध्यक्ष ने उपराडी गाँव में आयोजित बाबा बौखनाग के नवनिर्मित मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में  पहुंच कर बाबा बौख नाग देवता का आशीर्वाद लिया है।

प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान भी सभी कार्यक्रमों साथ शामिल हुये जिनके साथ इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

निजमुला घाटी में कई दिनों से बीएसएनएल नेटवर्क गायब

चमोली।देश-प्रदेश में बीएसएनएल के अधिकारी सूचना क्रांति का ढोल पीट रहे हैं। लेकिन निजमुला घाटी के सैकड़ों लोगों के कान फोन की एक  घंटी सुनने को तरस गए हैं। इस घाटी के दर्जनभर गांवों को दूरसंचार सुविधा से जोड़ने के लिए एक मात्र बीएसएनएल मोबाइल टावर लगाया गया है। निगम […]

You May Like

Subscribe US Now

Share