औली : राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप की आधा-अधूरी तैयारियां, सड़क खस्ताहाल

jantakikhabar
0 0
Read Time:4 Minute, 14 Second

नेशनल विंटर गेम्स में पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों को भी अव्यवस्थाओं से दो-चार होना तय

चमोली।औली में आयोजित होनी वाली विंटर कार्निवल और राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप आयोजन को लेकर अभी तक आधा-अधूरी तैयारियां दिखाई दे रही है, वहीं कम बर्फ भी बड़ी चुनौती बनी हुई है। औली पहुंचने में पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

 

औली में 12-16 फरवरी 2026 तक होने वाले नेशनल विंटर गेम्स और पहले विंटर कार्निवल की तैयारियां अंतिम चरण में हैं, लेकिन बर्फ की कमी जैसी चुनौतियों के बीच इन्हें पूरा किया जा रहा है। वहीं जोशीमठ भूस्खलन के बाद से रोपवे बंद पड़ा हुआ है। तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी शासन – प्रशासन द्वारा इसे सुचारू करने के अभी तक कोई प्रयास नहीं किए गए हैं। जिसके चलते हजारों पर्यटक जोशीमठ से औली अपने व निजी वाहनों से ही पहुंच रहे हैं। जिससे औली सड़क पर वाहनों की अधिक आवाजाही होने से जाम की स्थिति भी बन रही है और घंटों जाम लगना आम है। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा सड़क को दुरुस्त करने की अभी तक कोई ठोस प्रयास नहीं किए गए हैं। संकरी सड़क होने के साथ ही सुनील से औली तक सड़क पर पानी निकासी के लिए कहीं भी नाली नहीं बनी है, जिसके चलते सारा पानी सड़कों पर बह रहा है। कही जगहों पर झाड़ियां सड़क तक पहुंच गई है। वहीं एक जगह पर सड़क पूरी तरह धंस गई है, इसके ट्रीटमेंट तक नहीं किया गया है।

 

5 फरवरी को जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार ने राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप तैयारियों को लेकर सभी विभागों के बैठक कर समय से पूर्व सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए गए थे। बावजूद सड़क निर्माण विभाग बीआरओ और लोनिवि द्वारा डीएम के आदेश को गंभीरता से नहीं लिया गया है। स्थिति यह है कि सुनील से औली तक सड़क कहीं धंसी हुई है तो कहीं झाड़ियां सड़क तक पहुंची हैं और नाली का सारा पानी सड़क पर बह रहा है। वहीं औली में भी वाहनों की पार्किंग के लिए कोई समुचित व्यवस्थाएं नहीं हैं। औली में पहुंच रहे हजारों पर्यटकों के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा अभी तक कहीं भी अस्थाई सार्वजनिक शौचालय निर्माण नहीं किए गए हैं। भोपाल से आई औली पहुंची श्रेया ने बताया कि और की नैसर्गिक सौंदर्य के लिए हजारों पर्यटक पहुंच रहे हैं, लेकिन गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा यहां पर पीने का पानी और अस्थाई शौचालय तक की व्यवस्थाएं नहीं की गई है। जिससे महिला पर्यटकों को खासा परेशानी हो रही है।ऐसे में साफ है कि नेशनल विंटर गेम्स में पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों को भी अव्यवस्थाओं से दो-चार होना पड़ेगा

उपजिलाधिकारी ज्योर्तिमठ चन्द्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप तैयारियों को लेकर सभी विभागों को निर्देशित किया गया है। सड़क मामले को लेकर संबंधित विभाग को अवगत कराया जाएगा।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिलाधिकारी चमोली के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को भेजा ज्ञापन

चमोली।पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीपाा देवी ने सीएम धामी को ज्ञापन भेजकर केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चमोली जनपद के घोड़े – खच्चर संचालकों के रजिस्ट्रेशन के लिए रूद्रप्रयाग प्रशासन को निर्देश करने की मांग की।   उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों से रूद्रप्रयाग जिला प्रशासन व पशुपालन विभाग द्वारा […]

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!