भाजपा का गांव चलो अभियान:हर बूथों पर 24 घंटे प्रवास करेंगे भाजपा कार्यकर्ता- रघुवीर बिष्ट

jantakikhabar
1 0
cropped-AAPNKHABAR-1.jpg
Read Time:3 Minute, 13 Second
चमोली।गांव चलो अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी मंडल दशोली,नगर मंडल गोपेश्वर की एक संयुक्त बैठक भाजपा जिला कार्यालय गोपेश्वर में हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए गोपेश्वर नगर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणा ने कहा कि 2024 के आम चुनावों के लिए सभी कार्यकर्ताओं को चुनावो को लेकर तैयार रहना होगा।चमोली जिले के पूर्व जिला अध्यक्ष,रुद्रप्रयाग जिले के भाजपा सह प्रभारी रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस प्रकार से देश विकसित राष्ट्र के और आगे बढ़ रहा है। और श्री राम मंदिर अयोध्या का निर्माण होकर सांस्कृतिक धरोहर को मजबूत किया जा रहा है वह काबिले तारीफ है।वही दूसरी ओर किसान पुरुष,महिला, युवा गरीबों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है वहीं भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने में लिए केंद्र सरकार व राज्य सरकार टॉलरेंस की नीति से आगे बढ़कर काम कर रही है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार है इस लिए राज्य को शक्तिशाली राष्ट्र बनाने के लिए हम सबको 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को 75% से अधिक मतों से विजयी बना कर सांसद भेजना है।उन्होंने कहा कि इसके लिए कार्यकर्ताओं को 9 फरवरी से लेकर 11 फरवरी तक प्रत्येक बूथ पर प्रवास करना होगा और बूथ पर प्रवासी कार्यकर्ता को 24 घंटे तक इस बूथ पर रहकर वहां के युवाओं से महिलाओं से किसानों से और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने वाले सभी  कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर केंद्र सरकार की नीतियों को अग्रसर करना होगा इस अवसर पर भाजपा गोपेश्वर नगर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणा भाजपा दशोली नगर अध्यक्ष बल्लभ प्रसाद थपलियाल जिला महामंत्री कुलदीप सिंह वर्मा, विनोद कनवासी,रघुबीर सिंह बिष्ट, हरक सिंह नेगी,धूम सिंह नेगी, विक्रम सिंह बर्तवाल, प्रियंका बिष्ट, राजेंद्र मंमगाई, हर्षवर्धन नैथानी, सतेन्द्र असवाल,गजेंद्र सिंह,आनंद सिंह,अमित ठाकुर, वैभव नैनवाल, प्रशांत रावत,इशांत रावत,दीपा तिवारी,कला पाठक आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दो करोड़ की लागत से बनेगा इंटर कॉलेज रतगांव चमोली का भवन, कहा -शासन स्तर से शीघ्र जारी होगा जीओ

  शिक्षा मंत्री डा. रावत ने दी नए निर्माण कार्य की स्वीकृति देहरादून। चमोली जनपद के विकासखण्ड थराली के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज रतगांव के मुख्य भवन निर्माण को मंजूरी दे दी गई है। राज्य सरकार ने भवन निर्माण के लिये  220.59 लाख की धनराशि स्वीकृत कर दी है। जिसका […]

Subscribe US Now

Share