भाजपा का हर घर तिरंगा अभियान के तहत घर – घर जाकर तिरंगा लहराने की तैयारी शुरू

jantakikhabar
0 0
Read Time:2 Minute, 52 Second

चमोली।भाजपा का हर घर तिरंगा अभियान के तहत घर – घर जाकर तिरंगा लगाया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां शुरू कर दी गई है। साथ ही जिले में विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

भाजपा का हर घर तिरंगा अभियान के तहत 11 से 13 अगस्त तक जिले के सभी बूथों पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं द्वारा घर – घर जाकर तिरंगा लगाया जाएगा और लोगों को जागरूक किया जाएगा। भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी ने कहा कि इस अभियान के तहत कार्यक्रम के तहत बूथों के प्रत्येक घरों पर तिंरगा झंडा लगाया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत भाजपा 11,12,13 अगस्त को युवा मोर्चा जिले के प्रत्येक मंडलों में तिरंगा यात्रा निकालेगा तिरंगा यात्रा के माध्यम से युवा मोर्चा इस आभियान को घर – घर पहुंचाएगा और देश भक्ति, समर्पण, त्याग और देश प्रेम का संदेश देगा। जिले में इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला स्तर और विधानसभा स्तर पर समितियां बनाई गई है। पार्टी के महत्पूर्ण पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 14 अगस्त को पार्टी जिले के प्रत्येक बूथों पर “विभाजन विभित्सिका” कार्यक्रम आयोजन कर भारत के विभाजन कालचक्र को याद करेगी कैसे अखंड भारत को सत्ता की लालसा के कारण खंडित कर दिया गया जिसका दंश देश आज भी भुगत रहा है। 16 अगस्त को पार्टी जिले के हर बूथों पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी की पुण्य तिथि पर कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई जी को याद करेंगे। इस कार्यक्रम के तहत पार्टी जिले के अलग-अलग स्थानों पर वृक्षारोपण, वृद्धाश्रमों में फल वितरण और सार्वजनिक स्थानों में स्वच्छता अभियान जैसे रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र हटवाल ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा रही है।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चमोली के दीपेंद्र कंडारी जम्मू कश्मीर के तंगधार में शहीद

चमोली। चमोली जिले पोखरी के रहने वाले दीपेंद्र कंडारी जम्मू कश्मीर के तंगधार में शहीद हो गये हैं।दीपेंद्र कंडारी चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के करछुना गांव के रहने वाले थे,वे 17वीं बटालियन गढ़वाल राइफल में तैनात थे। दीपेंद्र कंडारी की शहादत की खबर के बाद से पूरे क्षेत्र में […]

You May Like

Subscribe US Now

Share