वीरता का संदेश देगा, बलिदानी महावीर चक्र विजेता राइफलमैन जसवंत सिंह रावत की प्रतिमा

jantakikhabar
0 0
Read Time:3 Minute, 12 Second
सीएम तीन फरवरी को राइफलमैन जसवंत सिंह की प्रतिमा का करेंगे अनावरण
गुरुवेंद्र नेगी पौड़ी
पौड़ी।वीरता का संदेश देगी बलिदानी जसवंत सिंह रावत की प्रतिमा के रांसी स्टेडियम में राइफलमैन जसवंत सिंह रावत की प्रतिमा यहां आने वाले लोगों को उनकी वीरगाथा का संदेश देती नजर आएगी। जिला प्रशासन की पहल के बाद खेल विभाग पौड़ी ने स्थान चयन कर तैयारियां शुरू कर दी हैं। उम्मीद है कि तीन फरवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पौड़ी पहुंचकर प्रतिमा का अनावरण कर सकते हैं। 22 करोड़ से अधिक धनराशि से यहां इंडोर स्टेडियम, सिंथेटिक कोट समेत अन्य निर्माण कार्य किए गए । इन सबके बीच जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने रांसी स्टेडियम के प्रवेश द्वार के समीप महावीर चक्र विजेता राइफलमैन जसवंत सिंह रावत की – प्रतिमा लगाने की अभिनव पहल हुई  है। इसके लिए प्रशासन की ओर से खेल विभाग को धनराशि भी मुहैया कराई गई है। जिला क्रीडा अधिकारी अनूप बिष्ट ने बताया कि रांसी स्टेडियम में राइफलमैन जसवंत सिंह की प्रतिमा की डमी तैयार करा दी गई है। फिलहाल प्रतिमा के अनावरण होने के बाद यह राइफलमैन जसवंत सिंह रावत की वीरगाथा से सभी को रूबरू कराएगी।
 क्या है राइफलमैन जसवंत सिंह रावत की वीरगाथा
जसवंत सिंह पौड़ी जनपद के बीरोंखाल विकासखंड के बाडियूं गांव के रहने वाले थे। 19 अगस्त 1960 में वे भारतीय सेना में शामिल हुए। 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान अरुणाचल के नूरानांग की लड़ाई में उन्होंने अदम्य साहस का परिचय दिया। उन्होंने विषम परिस्थितियों में 72 घंटे तक संघर्ष करते हुए तीन सौ चीनी सैनिकों को ढेर कर दिया और दो जवनों के साथ बलिदान हो गए। इसके लिए उन्हें महावीर चक्र से सम्मानित किया गया।
 क्या बोले जिलाधिकारी, पौड़ी आशीष चौहान
जसवंत सिंह रावत जी की प्रतिमा का अनावरण किया जाना है। प्रतिमा के लिए खेल विभाग को धनराशि भी मुहैया करा दी गई थी। यह प्रतिमा उनके अदम्य साहस और वीरता का संदेश भी देगी। स्टेडियम में आने आने वाले लोगों को भी इसकी जानकारी मिलेगी। आगामी तीन फरवरी को मुख्यमंत्री प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चमोली पुलिस ने चार जुआरियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

  चमोली। चमोली जिले के कर्णप्रयाग कोतवाली पुलिस की ओर से गौचर के एक होटल से चार जुआरियों को तीन लाख चौबीस हजार चार सौ पचास रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को चारों जुआरियों को न्यायालय में पेश किया गया है। शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते […]

Subscribe US Now

Share