चमोली के ब्लॉक सभागार में तहसील दिवस आयोजित, 64 शिकायत दर्ज, 25 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

jantakikhabar
1 0
Read Time:3 Minute, 45 Second

चमोली।मुख्य विकास अधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में मंगलवार को विकासखंड दशौली चमोली के ब्लॉक सभागार में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना रहा। तहसील दिवस में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने मोटर मार्ग, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा जंगली जानवरों द्वारा फसलों को हो रहे नुकसान सहित अन्य जनसमस्याओं से संबंधित कुल 64 शिकायतें दर्ज कराई।

 

ग्राम सभा मोली के प्रधान भगत सिंह फर्स्वाण ने मोली हडूंग में चिड़िया घर बनाने की मांग, ब्यारा से तडागताल सडक निर्माण कार्य,बीएसएनल का टावर नेटवर्क चालू नहीं होने से मनरेगा में कार्य करने में ग्रामीण जनों को कठिनाइयों का सामना करने बाबत शिकायत दर्ज की।ग्राम प्रधान पूर्व प्रधान ब्यारा बृज लाल ने लोक निर्माण विभाग की कार्यदाई संस्था ब्रिडकुल द्वारा निजमुला विरही मोटर मार्ग में पेंटिंग, नाली, दीवाल  घटिया निर्माण व धीमी गति से हो रहे निर्माण होने को लेकर शिकायत दर्ज की।

 

नगर पंचायत पीपलकोटी अध्यक्ष आरती नवानी ने टीएचडीसी के कार्यदायी संस्था के द्वारा टनलों में बहुत बड़े व भारी मात्रा में विस्फोट, पेयजल, चारापती, स्वास्थ्य शिक्षा सहित अन्य शिकायत दर्ज की।

 

मुख्य विकास अधिकारी ने जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।तहसील दिवस के दौरान प्राप्त शिकायतों में से 25 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करते हुए शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को जनता की समस्याओं को शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए ताकि आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। अधिकारियों ने भी ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

 

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख दशौली विनीता देवी,नगर पंचायत पीपलकोटी अध्यक्ष आरती नवानी,परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी, उपजिलाधिकारी आरके पांडे, तहसीलदार दीप्ति शिखा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

 

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से की शिष्टाचार भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मंगलवार को लोक भवन में हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने आगामी श्री हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियों एवं कपाट उद्घाटन तिथि की जानकारी साझा की। उन्होंने अवगत कराया कि […]

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!