केदारनाथ से कन्याकुमारी तक घुसपैठियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा: अमित शाह

jantakikhabar
0 0
Read Time:2 Minute, 50 Second

 

हरिद्वार। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को हरिद्वार के बैरागी कैंप में आयोजित ‘जन-जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार केदारनाथ से कन्याकुमारी तक देश से घुसपैठियों को बाहर करने के लिए संकल्पबद्ध है।

केंद्रीय गृहमंत्री ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य की स्थापना के लिए युवाओं को सड़कों पर संघर्ष करना पड़ा और रामपुर तिराहा कांड जैसी दर्दनाक घटनाओं का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि बाद में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में उत्तराखंड, झारखंड और छत्तीसगढ़ राज्यों का गठन किया गया, जो आज विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं। इनमें सी ए ए के तहत पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए हिंदू, सिख, बौद्ध और जैन शरणार्थियों को नागरिकता देने का निर्णय शामिल है। उन्होंने कहा कि इन शरणार्थियों को भारत में सम्मानपूर्वक जीवन देने का अधिकार है और सरकार इस निर्णय पर अडिग है।

 

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में सख्त नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद युवाओं को बिना पर्चा और बिना खर्चा के सरकारी नौकरियां मिल रही हैं। शनिवार को पुलिस विभाग में आरक्षी के रूप में नियुक्ति पाने वाले 1900 युवाओं को उन्होंने बधाई दी। साथ ही कहा कि 2027 में हरिद्वार में होने वाला कुंभ मेला अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ेगा।
अमित शाह ने कहा कि केंद्र सरकार की वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के माध्यम से सीमांत गांवों के विकास और पलायन रोकने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे उत्तराखंड को विशेषकेदारनाथ से कन्याकुमारी तक घुसपैठियों को बाहर किया जाएगा ।

 

 

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गैरसैण स्थाई राजधानी बनाए जाने को लेकर विधानसभा का घेराव करने जा रहे उक्रांद कार्यकर्ताओं ने पुलिस को खूब छकाया

चमोली।गैरसैण स्थाई राजधानी बनाए जाने को लेकर विधानसभा का घेराव करने जा रहे उक्रांद कार्यकर्ताओं ने पुलिस को खूब छकाया। इस दौरान उक्रांद युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी समेत तमाम कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर जंगलचट्टी तथा मेहलचैंरी स्थित अस्थाई जेल में भेजा। दरअसल बजट सत्र […]

You May Like

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!