Read Time:51 Second
चमोली।उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिख तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 23 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। कपाट खुलने के साथ ही देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पवित्र धाम के दर्शन शुरू हो जाएंगे।
गुरुद्वारा प्रबंधन समिति और स्थानीय प्रशासन द्वारा यात्रा की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कपाट खुलने के दिन विशेष अरदास और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसके बाद श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति दी जाएगी।


