बाइक हादसे में युवक की मौत

jantakikhabar
0 0
cropped-AAPNKHABAR-1.jpg
Read Time:2 Minute, 39 Second

नैनीताल। सरोवर नगरी के समीपवर्ती क्षेत्र आमपड़ाव में एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक नैनीताल अंजुमन ए इस्लामिया के पूर्व अध्यक्ष मो. फारुख सिद्दीकी के पुत्र मल्लीताल निवासी 27 वर्षीय शाहरुख सिद्दीकी शुक्रवार को बाइक सर्विस कराने हल्द्वानी गया हुआ था। वापसी के दौरान रात करीब आठ बजे आम पड़ावक्षेत्र में सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।जिससे शाहरुख गंभीर रुप से चोटिल हो गया। वही हादसे की जानकारी मिलने पर स्थानीय दुकानदारों व राहगीरों ने उसे उपचार के लिए हल्द्वानी भिजवाया।लेकिन चिकित्सकों ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही शाहरुख को मृत घोषित कर दिया। ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज गुलाब सिंह कंबोज ने बताया कि रात ही सड़क हादसे की जानकारी मिल गई थी। जिसके बाद फरार वाहन चालक की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन चालक का पता लगा लिया जाएगा। शाहरुख सिद्दीकी की मौत पर नैनीताल अंजुमन ए इस्लामिया के अध्यक्ष शोएब शमसी जनरल सेक्रेटरी जमाल सिद्दीकी, विधायक सरिता आर्या, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट, पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी, मल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन सिंह नेगी, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, मुहर्रम कमेटी के अध्यक्ष नाजिम बक्श, मुकेश जोशी मंटू, अरविंद पड़ियाल, आनंद बिष्ट,मनोज जोशी, मारुति नंदन शाह, सभासद गजाला कमाल, मोहन नेगी, सपना बिष्ट सहित अन्य लोगों ने दुख व्यक्त किया है।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड ब्रेकिंग: टनल में फंसे करीब 40 मजदूर, NDRF, SDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटी

घटनास्थल पर पुलिस ,प्रशासन ,आपदा प्रबंधन और बचाव और राहत दल के अधिकारी मौजूद उत्तरकाशी/ देहरादून जनपद उत्तरकाशी के यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा से डंडाल गांव तक निर्माणाधीन सुरंग के अंदर भूस्खलन हुआ है। दीपावली के दिन हुए इस बड़े हादसे में भूस्खलन के कारण सुरंग में करीब 36 […]

You May Like

Subscribe US Now

Share