चमोली।स्वर्गीय इन्द्रमणी बड़ोनी के 100वें जन्मदिवस को धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। आज कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने को लेकर अपर जिला अधिकारी विवेक प्रकाश की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि स्वर्गीय इन्द्रमणी बड़ोनी के जन्मदिवस को जिला पंचायत सभागार गोपेश्वर में कार्यक्रम आयोजित किया जाएग। इस दौरान स्थानीय भाषा में सांस्कृतिक कार्यक्रम व कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। साथ ही जनपद के समस्त शैक्षणिक संस्थानों में गढ़वाली भाषा में निबंध, चित्रकला, वाद-विवाद प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी श्रीकांत पुरोहित, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 अभिषेक गुप्ता, कोषाधिकारी राजीव कांत व अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


