नाबालिग के साथ बलत्कार के आरोप में दो भाई गिरफ्तार

jantakikhabar
1 0
cropped-AAPNKHABAR-1.jpg
Read Time:1 Minute, 25 Second

 

श्रीनगर। कोतवाली श्रीनगर पुलिस ने बलत्कार के आरोप में दो सगे भाईयों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने दो आरोपी भाईयों को उनके आवास श्रीकोट से गिरफ्तार किया है। बीते 20 फरवरी को नाबालिग के पिता ने नामजद कोतवाली श्रीनगर में तहरीर दी थी। नाबालिक किशोरी ने अपने ही रिश्तेदार पर खुद के साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद नाबालिग किशोरी ने सरकारी अस्पताल में एक नवजात शिशु को जन्म दिया था। श्रीनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतबीर सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर श्रीनगर पुलिस ने संतोष कुमार व उसके भाई वासुदेव कुमार को उनके घर श्रीकोट से गिरफ्तार किया गया है। दोनों भाईयों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक लक्ष्मी सकलानी, सुरेंद्र सिंह, मनमोहन शामिल थे।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक गिरफ्तार

हल्द्वानी। एक बड़ी सफलता में हलद्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को शनिवार को नई दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया। 8 फरवरी को बनभूलपुरा में अवैध मदरसे में तोड़फोड़ को लेकर हुई हिंसा में अब तक 78 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों पर झूठे हलफनामे के आधार […]

You May Like

Subscribe US Now

Share