निराश्रित महिलाओं को समाज की मुख्यधारा में लाने का सरकार और महिला बाल विकास विभाग लगातार कर रहा काम: रेखा आर्या

jantakikhabar
0 0
cropped-AAPNKHABAR-1.jpg
Read Time:3 Minute, 8 Second

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने किया हरबर्टपुर स्थित कम्युनिटी होम का निरीक्षण

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने महिलाओं के साथ संवाद कर जाना उनका हालचाल,सुनी समस्याएं

विकासनगर। शनिवार को प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या हरबर्टपुर पहुंची जहां सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष देहरादून ग्रामीण व पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं के साथ स्वागत व अभिनंदन किया।तत्पश्चात उन्होंने कम्युनिटी होम्स का निरीक्षण किया।मंत्री रेखा आर्या ने यहां निवासरत महिलाओं के साथ बातचीत की और उनका हालचाल जाना।उन्होंने कम्युनिटी सेंटर में राह रहीं महिलाओं के कक्षो ,किचन का निरीक्षण भी किया।साथ ही उन्होंने संस्था को संचालित कर रहे डायरेक्टर से महिलाओं को दी जा रही सुविधाओं के बारे जानकारी ली।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आज उन्हें यहां आने का अवसर मिला जहां पर उन्होंने महिलाओ के साथ वार्ता की और उनकी दिनचर्या जानी।उन्होंने कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि यहाँ पर निवासरत महिलाएं काफी खुश हैं और उन्हें बेहतर वातावरण प्राप्त हो रहा है।उन्होंने कहा कि साथ यह जानकर बेहद खुशी है कि कुछ महिलाएं आत्मनिर्भर भारत की सोच को आगे बढ़ाते हुए अपना वन यापन भी कर रही है।साथ ही कहा कि सरकार और महिला बाल विकास विभाग ऐसी महिलाओं के प्रति गंभीर है और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।इस दौरान मंत्री रेखा आर्या ने उपस्थित महिलाओ के साथ भोजन भी किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष(देहरादून ग्रामीण) मीता सिंह ,प्रोजेक्ट डायरेक्टर रोबर्ट कुमार ,प्रोजेक्ट मैनेजर विनाक्षी सिंह ,मेडिकल डायरेक्टर सैमुअल ,डीपीओ मीना बिष्ट ,डिप्टी सीपीओ अंजना गुप्ता ,जिला महामंत्री विनोद कश्यप ,जिला महामंत्री अमित डबराल ,जिला मंत्री आशा सक्सेना ,मंडल अध्यक्ष ऋषभ अग्रवाल , ग्राम प्रधान प्रवीण कुमार सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। 

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गौरीकुंड भू- स्खलन से लापता व्यक्तियों की संख्या बढ़कर हुई 23

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया है कि गौरीकुंड भू- स्खलन से लापता/ मृत व्यक्तियों की संख्या 23 हो गई है। उन्होंने बताया कि स्थानीय व्यक्तियों द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर लापता व्यक्तियों का विवरण निम्नवत है जिसमें नेपाल मूल के 17 जनपद रुद्रप्रयाग के […]

You May Like

Subscribe US Now

Share