हल्द्वानी में मस्जिद और मदरसा तोड़ने को लेकर भारी बवाल, नगर निगम और पुलिस टीम पर पथराव, शहर में तनाव का माहौल

jantakikhabar
0 0
cropped-AAPNKHABAR-1.jpg
Read Time:3 Minute, 30 Second

हल्द्वानी।शहर के  बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने गयी नगर निगम की टीम और पुलिस फोर्स पर लोगों ने पथराव कर दिया। देखते ही देखते ही हालात बेकाबू हो गए। होते-होते देर शाम तक पूरा शहर बलवे की चपेट में आ गया। भीड़ ने बनभूलपुरा थाने में आग लगा दी। पुलिस और पत्रकारों की कई गाड़ियां फूंक दी गयीं। सैकड़ों लोग बलवे में घायल हुए हैं। शहर का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। भारी पुलिस फोर्स को बाहर से बुला लिया गया है। रुद्रपुर से पीएसी पहुंच चुकी है।


बनभूलपुरा क्षेत्र में मलिक के बगीचे में  कब्जा कर बनाए गए  मस्जिद तोड़ने गई नगर निगम और पुलिस की टीम पर स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया। इसमें रामनगर कोतवाल समेत 20 से अधिक पुलिस कर्मी घायल हो गए। उपद्रवियों ने नगर निगम की जेसीबी तोड़ दी और पुलिस जीप, ट्रैक्टर समेत कई वाहनों पर आग लगा दी।

इस बीच रुद्रपुर से दो कंपनी पीएसी हल्द्वानी के लिए आई। नगर निगम ने बनभूलपुरा के इंदिरा नगर इलाके में मलिक के बगीचे में बने मस्जिद और मदरसे को तोड़ने की गुरुवार  की दोपहर से तैयारी शुरू कर दी थी। दोपहर ढाई बजे तक कोतवाली के बाहर हल्द्वानी के आसपास के थानों की फोर्स और तीन बस रिजर्व पुलिस की पहुंच गई थी। शाम 4 बजे पुलिस फोर्स के साये में नगर निगम की टीम  अतिक्रमण ढहाने पहुंची। इसका स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। बड़ी मुश्किल से पुलिस ने जेसीबी और टीम को अंदर पहुंचाया। कार्रवाई शुरू होती तभी तीन ओर से स्थानीय लोग पहुंच गए और विरोध करने लगे। लोगों को वहां से हटाने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया, जिस पर प्रदर्शनकारियों ने पथराव शुरू कर दिया।

इससे करीब 15 मिनट तक काम रुका रहा। इस बीच दूसरे जिलों से और फोर्स बुला ली गई। इस बीच दोबारा अतिक्रमण टीम ने ढहाना शुरू किया लोगों ने फिर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। नगर निगम के ट्रैक्टर को पलट दिया। उपद्रवियों को रोकने के लिए पुलिस को कई राउंड आंसू गैस के गोले दागने पड़े।  बवाल की सूचना पर हल्द्वानी का बाजार बंद हो गया। इधर कुछ लोगों ने बनभूलपुरा थाने में भी आग लगा दी। इस पर एसएसपी ने कुछ फोर्स को थाने की ओर मूव कराया। मौके पर एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा, एसपी सिटी हरबंस सिंह, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट  सहित तमाम अधिकारी तैनात थे।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
100 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने हल्द्वानी में मचे बबाल को लेकर आपातकाल बैठक, अराजक तत्वों को गोली मरने के आदेश

मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ हालत की समीक्षा  डीएम ने बनभूलपुरा में कर्फ्यू लगाया, दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के दिये गये आदेश   देहरादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अवैध निर्माण को हटाये जाने के दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों एवं कार्मिकों […]

Subscribe US Now

Share