इस साल फूलों की घाटी में पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने से पार्क प्रशासन की आय में हुई वृद्धि

jantakikhabar
0 0
Read Time:2 Minute, 14 Second

एक जून से पर्यटकों के लिए खुल गई थी विश्व धरोहर ,

31 अक्टूबर तक कर सकते है दीदार 

चमोली। विश्व धरोहर फूलों की घाटी में इस साल पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। इस साल अभी तक घाटी में 14 हजार से अधिक पर्यटक पहुंच चुके हैं। इससे जहां पार्क प्रशासन की आय में वृद्धि हुई है। वहीं घाटी में पहुंचने वाले पर्यटकों का नया रिकाॅर्ड भी बनता जा रहा है।

फूलों की घाटी एक जून से पर्यटकों के लिए खोल दी जाती है और 31अक्टूबर तक पर्यटक घाटी में जा सकते हैं। बरसात में घाटी में सबसे अधिक फूल खिलते हैं। बार-बार बदरीनाथ हाईवे बंद होने के बावजूद घाटी में पर्यटकों की आमद लगातार बनी है। इस साल अभी तक घाटी में 14010 पर्यटक पहुंच चुके हैं जिसमें 205 विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। इससे नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन को 28 लाख 33 हजार 750 रुपये की आय प्राप्त हो चुकी है। वहीं पिछले साल पूरे सीजन में यहां 13068 पर्यटक घाटी में पहुंचे थे। अभी घाटी को बंद करने में दो माह से अधिक का समय शेष है।

ऐसे में पार्क प्रशासन को उम्मीद है कि इस साल यहां पर्यटकों का नया रिकाॅर्ड भी बन सकता है। घाटी में सबसे अधिक पर्यटक पहुंचने का रिकार्ड 2022 का है, जब 20 हजार 830 पर्यटक पहुंचे थे।

फूलों की घाटी रेंज की वनक्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल ने बताया कि इस साल घाटी में पर्यटक पिछले साल की तुलना में अधिक आए हैं। इससे विभाग को अच्छी आय प्राप्त हुई है। अभी भी घाटी में पर्यटक पहुंच रहे हैं। बरसात कम होने पर पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पगनों गांव में आपदा प्रभावित परिवारों को बांटी सहायता राशि

    चमोली।विकासखंड जोशीमठ के पगनों गांव में भूस्खलन से प्रभावित परिवारों को तहसील प्रशासन द्वारा राहत राशि के चेक, अहैतुक सहायता और खाद्यान्न किट वितरित किए गए। नायब तहसीलदार आशीष जोशी ने बताया कि विगत 22 अगस्त को पगनों गावं के ऊपर पहाडी से हुए भूस्खलन से सात परिवार […]

Subscribe US Now

Share