सामरिक और धार्मिक केंद्र में विहिप की नई व्यूह रचना, शुभम रावत बने नगर अध्यक्ष

jantakikhabar
0 0
Read Time:2 Minute, 56 Second

ज्योतिर्मठ। उत्तराखंड के सीमांत और रणनीतिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र ज्योतिर्मठ में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने अपने सांगठनिक ढांचे को नई मजबूती प्रदान की है। राष्ट्रहित और सीमावर्ती चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए संगठन ने अपनी नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की है, जिसमें अनुभवी नेतृत्व और युवा ऊर्जा का समन्वय किया गया है।

विहिप के प्रान्त संत सम्पर्क प्रमुख पवन राठौर और जिलाध्यक्ष राकेश मैठानी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित बैठक में संगठन के विस्तार पर गहन मंथन हुआ। इस दौरान जिला और नगर स्तर पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं,प्रदीप भट्ट को जिला उपाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई, शुभम रावत को नगर अध्यक्ष, शिवांचल सेमवाल को नगर संयोजक और संदीप नामण को संरक्षक नियुक्त किया गया है, राकेश भट्ट (नगर उपाध्यक्ष), मोहित सकलानी (नगर मंत्री) तथा शैलेंद्र रावत एवं विशाल पंवार को सह-संयोजक बनाया गया है।समाज के हर वर्ग तक पहुँच बनाने के लिए विशिष्ट प्रमुखों की भी नियुक्ति की गई है अमन त्रिपाठी: विद्यार्थी प्रमुख,रजत सकलानी: गोरक्षा प्रमुख,दीपक सिंह राणा: सत्संग प्रमुख,शौर्य पंवार: बलोपासना प्रमुख,सचिन प्रचार प्रमुख

 

बैठक में केवल सांगठनिक ढांचे पर ही नहीं, बल्कि चीन सीमा से सटे इस भू-भाग की सामरिक संवेदनशीलता पर भी गंभीर चर्चा हुई। विहिप नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि ज्योतिर्मठ जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों में बदलती सामाजिक परिस्थितियों और बाहरी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने की आवश्यकता है।

बजरंग दल के जिला संयोजक रवी झिंकवाण ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए वैचारिक मजबूती पर जोर दिया। पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि संगठन सीमांत क्षेत्रों में सामाजिक समरसता बनाए रखने और स्थानीय जनता को राष्ट्रहित के प्रति जागरूक करने के लिए अग्रणी भूमिका निभाएगा।

 

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!