पीपलकोटी/चमोली। बद्रीनाथ धाम में सामने आए कथित दान हेराफेरी प्रकरण के विरोध में आज उत्तराखंड क्रांति दल ने पीपलकोटी में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया।
प्रदर्शन के दौरान यूकेडी कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच की मांग करते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। कार्यकर्ताओं का कहना था कि धार्मिक आस्था से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए।यूकेडी ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दोषियों के विरुद्ध जल्द सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो पार्टी पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन शुरू करने को बाध्य होगी।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मंदिर व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई। इस अवसर पर यदुवीर नेगी,के. के. डिमरी, पंकज पुरोहित,अंकित पंत,बृज मोहन सजवान,यू. एस. रावत, महावीर पंवार,बिक्रम फर्स्वाण आदि लोग मौजूद थे।


