तरसाली क्षेत्र में मलबे में दबे पाँच लोग , SDRF ने किये शव बरामद

jantakikhabar
0 0
cropped-AAPNKHABAR-1.jpg
Read Time:1 Minute, 55 Second

 रुद्रप्रयाग। गुरुवार रात को जिला नियंत्रण कक्ष द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि तरसाली क्षेत्र में भूस्खलन होने से मलबा आ गया है, जिसमे वाहन दबे होने की आशंका है व सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। सूचना पर SDRF रेस्क्यू टीम मुख्य आरक्षी महेश चन्द के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। परन्तु मूसलाधार बारिश और लगातार ऊपर से गिर रहे पथरों के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन को विराम देना पड़ा।

शुक्रवार प्रातः बारिश के रुकते ही SDRF टीम द्वारा पुनः सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। साथ ही मलबे के ढेर के दोनों ओर से जेसीबी की सहायता से मलबा हटाने का कार्य भी शुरू हुआ। बड़े बोल्डरों के हटते ही देखा गया कि में एक स्विफ्ट कार मलबे में दबी हुई है। SDRF द्वारा मलबे के ढेर से कार में सवार 05 लोगों के शवों को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। शवों की शिनाख्त की कार्यवाही गतिमान है।

SDRF टीम को स्थानीय लोगो द्वारा बताया गया कि वाहन फाटा से सोनप्रयाग की तरफ जा रहा था व अचानक वाहन भूस्खलन से आये मलबे की चपेट में आकर नीचे दब गया।

वाहन संख्या :-

UK07 TB 6315

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीएम ने राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि राजस्व वसूली में तेजी लाई जाए

देहरदून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सशक्त उत्तराखण्ड @ 2025 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए खनन एवं राजस्व विभाग की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि राजस्व प्राप्ति के लक्ष्यों को हांसिल करने के लिए अवैध खनन को रोकने के लिए ट्रेकिंग सिस्टम को मजबूत […]

Subscribe US Now

Share