बंड क्षेत्र की जनसमस्याओं और विकास कार्यों को लेकर जिलाधिकारी सहित वरिष्ठ अधिकारियों से हुई विस्तृत चर्चा

jantakikhabar
0 0
Read Time:4 Minute, 19 Second

चमोली।आज लंबे समय बाद क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं विकास कार्यों को लेकर जनपद चमोली के  जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी, जिला पर्यटन अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड तथा खंड विकास अधिकारी दशोली से विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में गडोरा–चातोली–किरुली–लुन्हां–दिगोली मोटर मार्ग का विषय प्रमुखता से उठाया गया। मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग से लगभग 200 मीटर आगे कई वर्षों से क्षतिग्रस्त इस मार्ग के कारण स्थानीय लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश देते हुए शीघ्र कार्रवाई करने को कहा। पीएमजीएसवाई अधिकारियों ने बताया कि लगभग 90 लाख रुपये का आगणन शासन को भेजा जा चुका है। जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि वे स्वयं शासन स्तर पर धनराशि की शीघ्र स्वीकृति के लिए प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंने पीएमजीएसवाई अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देशित किया कि टीएचडीसी एवं एचसीसी के साथ समन्वय स्थापित कर मार्ग के त्वरित सुधारीकरण के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

बैठक में आगामी श्री नंदा राजजात यात्रा को ध्यान में रखते हुए यात्रा मार्ग, विभिन्न मंदिरों तक पहुंचने वाले संपर्क मार्गों, रैंप, पड़ाव स्थलों तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास पर भी विस्तार से चर्चा हुई। मुख्य विकास अधिकारी, जिला पर्यटन अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी ने आवश्यक आगणन तैयार कर प्रस्तावों को शीघ्र आगे बढ़ाने का भरोसा दिलाया।

हाल ही में सेमडाला मैदान में निर्माणाधीन चारदीवारी के क्षतिग्रस्त होने का मामला भी जिलाधिकारी के समक्ष रखा गया। उन्होंने संबंधित विभाग को जांच के निर्देश दिए। निर्माण एजेंसी एवं खेल विभाग ने आश्वासन दिया कि क्षतिग्रस्त दीवार को हटाकर निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नई और मजबूत चारदीवारी का निर्माण कराया जाएगा।

क्षेत्र में लगातार बाधित हो रही विद्युत आपूर्ति का मुद्दा भी अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड के समक्ष रखा गया। उन्होंने संबंधित अवर अभियंता  एवं कर्मचारियों के साथ समन्वय स्थापित कर विद्युत व्यवस्था में आ रही कमियों का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर बंड विकास संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी, पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राणा, पूर्व अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती, महामंत्री हरीश पुरोहित, बंड मंदिर समिति के महामंत्री रघुनाथ सिंह फरस्वाण, सामाजिक कार्यकर्ता ताजवर सिंह बिष्ट, नगर पंचायत पीपलकोटी  की पार्षद मनोरमा चौधरी, प्रधान प्रतिनिधि किरुली, प्रधान प्रतिनिधि लुन्हां तथा सामाजिक कार्यकर्ता शिशुपाल सिंह फरस्वाण सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने चमोली को दी 155.36 करोड़ की 63 विकास योजनाओं की सौगात

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गोपेश्वर स्थित पुलिस मैदान में आयोजित ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ सेवा पखवाड़े के अंतर्गत ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में जनपद चमोली को 155.36 करोड़ रुपये […]

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!