बागेश्वर में 55.44 प्रतिशत मतदान, आठ को मतगणना

jantakikhabar
0 0
Read Time:1 Minute, 36 Second

 

बागेश्वर: अनुसूचित जाति आरक्षित  बागेश्वर विधानसभा सीट के लिए  हुए उपचुनाव में 55.44 प्रतिशत पर मतदान हुआ। 2022 में हुए मुख्य चुनाव में 60.78 प्रतिशत मतदान  हुआ था। इसके साथ ही भाजपा की पार्वती दास बसंत कुमार समेत पांच प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद वे हो गया। मतगणना आठ सितंबर को होगी।

मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के 188 मतदेय स्थलों में  मार मतदान शुरू हुआ। दो जगह ईवीएम में गड़बड़ी भी आई लेकिन उसे ठीक कर लिया गया। सुबह धीमी शुरुआत के साथ शाम पांच बजे तक 1,18,264 मतदाताओं में से 65,542 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन से रिक्त हुई इस सीट पर भाजपा ने उनकी पत्नी पार्वती दास पर ही दांव खेला। जबकि उपचुनाव के ठीक पहले आम आदमी पार्टी से आए बसंत कुमार पर कांग्रेस ने भरोसा जताया। मैदान में उत्तराखंड क्रांति दल के अर्जुन देव, समाजवादी पार्टी से भगवती प्रसाद त्रिकोटी और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी से भगवत कोहली ने भी दम भरा।

 

 

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिडंबना देखिए निजमुला घाटी सहित बंड छेत्र में 3दिन से लाइट गुल

चमोली : निजमुला घाटी पीपल‍कोटी बंड क्षेत्र के साथ ही मठ बेमरू व के 50 से अधिक गांवों में तीन दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप। होटल व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर भी पड़ा  इसका असर, सरकारी व निजी कार्य भी हुए प्रभावित। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम पांच बजे से बंड […]

You May Like

Subscribe US Now

Share