गोपेश्वर।विकासखंड दशोली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा कौंज पोथनी के बेलीधार मोल्टा तोक पैदल मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीण परेशान हैं।ऐसे में जिला प्रशासन ने जल्द ही मार्ग को दुरस्त न करवाया तो आगामी 28 जुलाई को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान यहां से गुजरने वाले मतदाताओं को आवाजाही में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
स्थानीय निवासी दीपक राणा, प्रदीप, सुदेश, वीरेंद्र आदि का मुताबिक बीते दिनों अतिवृष्टि के चलते ग्राम सभा कौंज पोथनी के अंतर्गत बेली धार मोलटा टोक पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया।तब से यह मार्ग क्षतिग्रस्त ही पड़ा है। इसी मार्ग से हर रोज ग्रामीण आए दिन अपने गंतव्यों को आवाजाही करते हैं। चिंतनीय यह है कि आगामी 28 जुलाई को पंचायत चुनाव के लिए मतदान होना है। इस मार्ग से भी काफी मतदाताओं को मतदेय स्थल तक पहुंचना है। लेकिन मार्ग क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को भी जोखिम भरे मार्ग से आवाजाही करनी पड़ सकती है। ग्रामीणों ने मतदान से पूर्व क्षतिग्रस्त मार्ग को दुरस्त करवाने की मांग जिला प्रशाशन से की है।


